अगर आप पैसों के लेन-देन के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं तो आप ये खबर जरुर पढ़ें। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपन बड़े नियम में बदलाव करने जा रहा है।
नई दिल्ली, फरवरी 26। अगर आप पैसों के लेन-देन के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं तो आप ये खबर जरुर पढ़ें। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपन बड़े नियम में बदलाव करने जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है और ये बैंक अपने पेमेंट नियमों में बदलाव कर रहा है। पीएनबी ने एलान किया है कि 4 अप्रैल से बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करने जा रहा है। ऐसे में अगर आप नहीं जानते हैं कि पॉजिटिव पे सिस्टम क्या है तो यहां जानकारी ले सकते हैं।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चेक के भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत की है।

चेक क्लियर होने के लिए अनिवार्य होगा पीपीएस
पीएनबी के 4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत बिना वेरिफिकेशन के चेक पेमेंट नहीं हो पाएगा और ये नियम 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा के चेक के लिए अनिवार्य है। पीएनबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस नियम की जानकारी दी है। पीएनबी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आने वाली 4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगा तो बैंकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत कई तरह की जानकारी देनी होंगी। चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बता दें कि क्या करना होगा।
10 लाख रु से ज्यादा के चेक के लिए अनिवार्य
पीपीएस के तहत कस्टमर्स को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना होगा। पीपीएस कन्फर्मेशन के बिना चेक जारी नहीं किया जा सकता है। बता दें कि ये नियम बैंक की शाखा में जाकर चेक देने या डिजिटल चैनल से 10 लाख रुपये की राशि का चेक जारी करने के लिए अनिवार्य हो जाएगा।
क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम
पीपीएस की मदद से चेक पेमेंट बेहद सुरक्षित हो जाता है और इसके क्लियरेंस में भी कम समय लगता है। ये पीपीएस कन्फर्मेशन को फ्रॉड पकड़ने वाले टूल के रूप में जाना जाता है और आरबीआई ने निर्देश दिए थे कि बैंक 1 जनवरी 2022 से इसे लागू कर लें। पीएनबी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि इस नए पीपीएस से ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी और वो किसी तरह की समस्या के निवारण के लिए एक नंबर जारी कर रहा है जिसपर इससे जुड़ी जानकारी दी जा रही है। वहीं ग्राहक 1800-103-2222 या 1800-180-2222 पर कॉल करके पीपीएस के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कैसे काम करता पीपीएस
बता दें कि चेक जारी करने वाला जरूरी डिटेल्स एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मुहैया करा सकता है। इसके बाद चेक पेमेंट से पहले इन जानकारियों को क्रॉस-चेक किया जाएगा। अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो बैंक उस चेक को रिजेक्ट कर देंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications