नयी दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने एक बड़ा दांव लगाया है। कंपनी ने 15 साल की लंबी अवधि की लीज यानी पट्टे पर बेंगलुरु के पूर्वी परिधीय क्षेत्र ब्रुकफिल्ड में 3.5 लाख वर्ग फुट कमर्शियल जमीन ली है। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक कंपनी को यहाँ 10 लाख वर्ग फीट जगह लीज पर लेने की उम्मीद है, जिसमें से अगले साल अगली किस्त में यह 4 लाख वर्ग फीट जमीन और लेगी। बता दें कि ऑटो इंडस्ट्री स्वायत्त, बिजली और शेयरिंग सर्विस के कारण प्रभावित हुई, ऐसे में मर्सिडीज का यह सौदा महत्व रखता है। 2019 में ऑटो सेक्टर में काफी सुस्ती देखने को मिली। कंपनियों की सेल्स भी काफी घटी। मर्सिडीज-बेंज बेंगलुरु में अपनी रिचर्स ऐंड डेवलपमेंट का विस्तार कर रही है। मर्सिडीज-बेंज भारत की सिलिकॉन वैली और उसके आसपास के आईटी के प्रतिभाशाली प्रोफेश्नल पर बहुत अधिक निर्भर करेगी।

3500 कर्मचारियों की क्षमता होगी
ऑटो सेक्टर में चल रही मंदी के बावजूद मर्सिडीज-बेंज का विस्तार करने का कदम एक बड़ा दांव है। कंपनी ने जो 3.5 वर्ग फीट जमीन ली है, उसमें 3500 कर्मचारियों को जगह देने की क्षमता होगी। इस जमीन के लिए कंपनी 38 रुपये प्रति वर्ग फीट हर महीने का किराया देगी। यानी साल में मर्सिडीज-बेंज इसके लिए 16 करोड़ रुपये चुकायेगी। यदि कंपनी 10 लाख वर्ग फीट जमीन लीज पर लेले तो इसे सालाना 46 करोड़ रुपये का किराया चुकाना होगा। मर्सिडीज-बेंज ने ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के कमर्शियल प्रोजेक्ट ब्रिगेड टेक गार्डन में यह जगह ली है।
दो दशक पहले की थी शुरुआत
मर्सिडीज-बेंज ने करीब 2 दशक पहले बेंगलुरु में केवल 20 कर्मियों के साथ अपने भारतीय रिचर्स ऐंड डेवलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जबकि अब इसके पास 5000 इंजीनियर्स का ग्रुप है। ये इंजीनियर कंपनी के लिए न्यू-एज टेक्नोलॉजी में काफी योगदान दे रहे हैं। नई जगह पर मर्सिडीज-बेंज की यूजर एक्सपीरियंस टीम हो सकती है, जो अत्याधुनिक आर्टिफिशियल-बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम पर काम कर रही है। कंपनी ने पहले ही 2018 में भारत में अपने ऑफिस स्पेस को दोगुना करने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें - ऐतिहासिक रिकॉर्ड : एलआईसी की बचत पहुँची 50000 करोड़ रुपये के ऊपर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
