नयी दिल्ली। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान एलआईसी का सरप्लस 53,214.41 करोड़ रुपये रहा। ऐसा पहली बार हुआ है जब एलआईसी का सरप्लस किसी वित्त वर्ष में 50000 करोड़ रुपये से अधिक रहा हो। एलआईसी का सरप्लस 2017-18 के मुकाबले 9.9 फीसदी अधिक रहा। आफकी जानकारी के लिए बता दें कि 2018-19 में एलआईसी ने सरकार को 2,610.74 करोड़ रुपये का लाभांश भी अदा किया। वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट के जरिये यह भी बताया है कि पॉलिसियों की संख्या में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 76.28 फीसदी है। वहीं पहले साल के प्रीमियम के मामले में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 71 फीसदी है। एलआईसी ने एक बयान में खुद बताया है कि यह कंपनी के इतिहास में पहली बार है जब इसका सरप्लस 50000 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

एलआईसी ने सौंपा चेक
एलआईसी की तरफ से सरकार को लाभांश का चेक भी सौंपा है। एलआईसी के अध्यक्ष एम आर कुमार ने वित्त सचिव राजीव कुमार और विशेष सचिव देबाशीष पांडा की मौजूदगी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चेक सौंपा। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि एलआईसी के अध्यक्ष एम आर कुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2018-19 के सरप्लस में सरकारी हिस्से के रूप में 2,610.74 करोड़ रुपये का चेक दिया है।
63 साल पहले हुई थी एलआईसी की स्थापना
जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी की स्थापना 63 साल पहले की गयी थी। अब कंपनी 31.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का प्रबंधन संभालती है। 2018-19 में कंपनी को 1,42,191.69 करोड़ की प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय हुई थी, जो अब तक किसी वर्ष में सबसे अधिक है। वहीं इसकी वार्षिक आय 5.61 लाख करोड़ रुपये की रही थी। 2018-19 में कंपनी ने 2.59 करोड़ क्लेम के लिए 1.63 लाख करोड़ रुपये अदा किये।
यह भी पढ़ें - बुरी खबर : बढ़ सकते हैं बैंकों के फंसे हुए लोन, आरबीआई की वॉर्निंग
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
