नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हुए मुनाफे में साल दर साल आधार पर 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मारुति ने 2018-19 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,489.30 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019-20 की समान तिमाही में 1,564.80 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। बढ़ोतरी के साथ तगड़े मुनाफे के बावजूद आज बीएसई में मारुति का शेयर कमजोरी के साथ बंद हुआ। आज मारुति का शेयर 2.05 फीसदी या 146.80 रुपये गिर कर 6,996.95 रुपये पर बंद हुआ। इसकी वजह दरअसल संभवत: कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहना है। जानकारों ने मारुति के लिए 1,680 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 19,649.10 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 21,506 करोड़ रुपये रही। मगर कुल आमदनी भी 21,900 करोड़ रुपये के अनुमान से कम रही। 
कैसी रही वाहनों की बिक्री
2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मारुति की कारों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। साल दर साल आधार कंपनी की कुल बिक्री में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इनमें घरेलू बिक्री में भी 2 फीसदी और निर्यात में 2.7 फीसदी का इजाफा हुआ। अक्टूबर-दिसंबर के दौरान मारुति ने कुल 4,37,361 वाहन बेचे। वहीं घरेलू बाजार में 4,13,698 और 23,663 वाहनों का एक्सपोर्ट किया। मगर तिमाही नतीजों का मारुति के शेयर पर निगेटिव असर पड़ा। बता दें कि इस समय मारुति की बाजार पूँजी 2,11,363.91 करोड़ रुपये है।
बढ़ाये कारों के दाम
मारुति सुजुकी ने अपने कुछ कार मॉडलों के दाम बढ़ा दिये हैं। मारुति ने अपनी कुछ सिलेक्टेड कारों की कीमतों में फौरी तौर पर 10000 रुपये का इजाफा कर दिया है। कंपनी पहले भी अपनी कारों के दाम बढ़ाती रही है। इस बार भी मारुति ने कारों के दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ती लागत का ही हवाला दिया है। बहरहाल अगर आप मारुति की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें - ये रही मारुति सुजुकी की प्राइस लिस्ट, चुनिये अपनी पसंद की कार
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
