ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह का ऑफर/स्कीम दे रही हैं। इसी कड़ी में मारुति सूजुकी ने अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए खास स्कीम लॉन्च की है।
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह का ऑफर/स्कीम दे रही हैं। इसी कड़ी में मारुति सूजुकी ने अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए खास स्कीम लॉन्च की है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सब्सिक्रिप्शन प्रोग्राम लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से आप नई स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेज़ा और अर्टिगा को बिना खरीदें मालिक बन सकते हैं। Top-10 CNG कार : चलाने में सस्ती, जानें अन्य फायदे ये भी पढ़ें

इन शहरों में शुरू हुआ सब्स्क्रिप्शन कार्यक्रम
तो अगर आप भी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन ज्यादा बजट के कारण नहीं खरीद पा रहे, तो आपके लिए देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने एक और सब्क्रिप्शन स्कीम शुरू की है। कंपनी ने इसके लिए मारुति सूजुकी सबस्क्राइब नाम से एक प्रोग्राम शुरू किया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु के लिए कार सब्स्क्रिप्शन प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसके तहत ग्राहक नई कार मासिक शुल्क पर ले सकेंगे।
अब किराये पर मिलेंगी ये कारें
बता दें कि कंपनी की योजना है कि अगले दो से तीन साल में देश के 60 शहरों में इस कार्यक्रम का विस्तार करने की है। फिलहाल इस सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत मारुति सुजुकी की ARENA से नई स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा, अर्टिगा, नेक्शा, बलेनो, सियाज और XL6 को सब्सक्राइब किया जा सकता है। तो अगर आप भी कार को सब्सक्राइब करना चाहते हैं तो कंपनी इन कारों को 12, 18, 24, 30, 36, 42 और 48 महीनों की अवधि के लिए सब्स्क्राइब करने का ऑप्शन दे रही है। तय अवधि के लिए आप इन कारों को इस्तेमाल कर सकते हैं और अवधि पूरी होने के बाद आप कंपनी को कार लौटा सकते हैं। मारुति सुजुकी ने इसके लिए जापान की कंपनी ओरिक्स कॉरपोरेशन के साथ गठजोड़ किया है।
जानिए कितना है मासिक शुल्क
जानकारी दें कि इन कारों को बुक करने के लिए आपको हर महीने तय रकम चुकानी पड़ेगी। दिल्ली में स्विफ्ट एलएक्सआई के 48 माह के सब्स्क्रिप्शन के लिए मासिक शुल्क 14,463 रुपये देना होगा। इस मासिक शुल्क में कार का मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और वाहन खराब होने की स्थिति में उसका रिपेयर शामिल है। ग्राहक इन वाहनों के लिए 12 माह से 48 माह का सब्स्क्रिप्शन ले सकते हैं। इसके बाद वे चाहें तो कंपनी को इसे लौटा सकते हैं या कार को अपडेट करा सकते हैं। यानी कोई दूसरी कार ले सकते हैं। वही इस प्लान के साथ मेंनटेनेंस, बीमा और 24x7 रोड़ असिस्टेंस शामिल हैं। वहीं, अगर ग्राहक इस कार को खरीदना चाहें तो इसे मार्केट प्राइस पर खरीदा जा सकता है। कार सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के तहत ग्राहक दो तरह का नंबर प्लेट चुन सकते हैं। अगर ग्राहक व्हाइट नंबर प्लेट चुनते हैं तो कार का रजिस्ट्रेशन उनके अपने नाम से होगा। वहीं, ब्लैक नंबर प्लेट का चयन करने पर कार ORIX के नाम से रजिस्टर होगी।
इन शहरों में चल रहा पायलट प्रोजेक्ट
जानकारी दें कि पिछले महीने मारुति सुजुकी ने माइल्स ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर कार सब्सक्रिप्शन का पायलट प्रोजेक्ट पिछले महीने पुणे और हैदराबाद में शुरू किया था। ग्राहकों को Swift Lxi का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए पुणे में हर महीने 17,600 रुपये और हैदराबाद में 18,350 रुपये हर महीने चुकाने पड़े थे। इसके लिए ग्राहकों को कोई डाउन पेमेंट नहीं देना पड़ता है। मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति सुजुकी का कार सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम की शुरुआत लोगों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारी इस नई पेशकश से लोग जुड़ेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications