ऑटो मोबाइल की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी कई कारों को पेश कर रही हैं। जिनमें सीएनजी सेगमेंट की ओर कंपनी का ज्यादा झुकाव देखा जा रहा है।
नई दिल्ली, मार्च 9। ऑटो मोबाइल की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी कई कारों को पेश कर रही हैं। जिनमें सीएनजी सेगमेंट की ओर कंपनी का ज्यादा झुकाव देखा जा रहा है। मारुति सुजुकी द्वारा सेलेरियो को सीएनजी मॉडल में पेश करने के बाद अब अपनी एक और नई कार को लॉन्च करने का फैसला लिया है। देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर का सीएनजी वर्ज़न लॉन्च किया है।

31.12 km/kg माइलेज का है दावा
कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत 8.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। मारुति सुजुकी का यह एस-सीएनजी व्हीकल इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम से लैस है। इस गाड़ी को इस तरह तैयार किया गया है कि सभी तरह के इलाकों में ड्राइव करना आसान है। मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया है कि 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ, डिजायर एस-सीएनजी 57kW की अधिकतम पावर और 31.12 km/kg का माइलेज देती है। Tata की इन कारों पर मिल रहा 85,000 रु का डिस्काउंट, चेक करें डिटेल
8.14 लाख रुपये शुरु होती है कार की कीमत
मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केट एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि चूंकि, दुनिया भर में पर्यावरण को बचाने की कोशिश चल रही है, इसलिए कंपनी ने लगातार अपने पोर्टफोलियो में ग्रीन व्हीकल्स को बढ़ावा देने का काम किया है। एस-सीएनजी जैसी ट्रांसफॉर्मेटिव टेक्नोलॉजी के साथ, अधिक से अधिक कस्टमर एस-सीएनजी व्हीकल्स पर स्विच करना चाहते हैं ताकि उनकी मोबिलिटी रिक्वायरमेंट्स को पूरा किया जा सके। बता दें कि कंपनी ने इस एस-सीएनजी ट्रिम्स को 8.14 लाख रुपये और 8.82 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया है।
सीएनजी कारों की बिक्री में वृद्धि
बता दें कि कंपनी के पास 9 एस-सीएनजी व्हीकल्स का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है। लो रनिंग कॉस्ट और एस-सीएनजी व्हीकल्स की हाई फ्यूल एफिशिएंसी के चलते इनकी मांग काफी बढ़ गई है। इस दौरान इस बात की भी जानकारी दी गई है कि पिछले पांच वर्षों में अपनी एस-सीएनजी बिक्री में 19 प्रतिशत सीएजीआर की वृद्धि देखी है। सीएजीआर का मतलब कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट है। उन्होंने कहा कि डिजायर एस-सीएनजी की लॉन्चिंग ऑटोमेकर के ग्रीन मोबिलिटी के विजन को और मजबूत करेगी और भारत में ग्रीन व्हीकल्स को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी। कंपनी ने आगे कहा कि मॉडल के पावरट्रेन और सस्पेंशन को खास तौर से बेहतर इंजन ड्यूरेबिलिटी, अधिक माइलेज और सेफ्टी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
मारुति की अपकमिंग कार
मिली जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी जल्द ही स्विफ्ट हैचबैक और विटारा ब्रेजा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट भी बाजार में ला सकती है। नई ब्रेजा में नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ अंदर और बाहर बड़े बदलाव होने की संभावना है। 2022 मारुति ब्रेजा को मौजूदा माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के बजाय हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी पेश किया जा सकता है। यह कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ पैक होने की संभावना है।
मारुति कारों की प्राइस लिस्ट
मारुति सुजुकी की सबसे महंगी कारें
मारुति एस-क्रॉस : शुरुआती कीमत 8.60 लाख रुपये
मारुति सीएज : शुरुआती कीमत 8.67 लाख रुपये
मारुति एक्सएल6 : शुरुआती कीमत 10.01 लाख रुपये
मारुति की 8.20 लाख रु से कम कीमत की कारें
मारुति विटारा ब्रेजा : शुरुआती कीमत 7.68 लाख रुपये
मारुति अर्टिगा : शुरुआती कीमत 8.11 लाख रुपये
मारुति की सबसे कम कीमत वाली कारें
मारुति ऑल्टो : शुरुआती कीमत 3.25 लाख रुपये
मारुति एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 3.85 लाख रुपये
मारुति ईको : शुरुआती कीमत 4.53 लाख रुपये
मारुति की 6.25 लाख रु से कम कीमत वाली कारें
मारुति स्विफ्ट : शुरुआती कीमत 5.90 लाख रुपये
मारुति बलेनो : शुरुआती कीमत 6.03 लाख रुपये
मारुति डिजायर : शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये
मारुति की 5.25 लाख रु से कम कीमत वाली कारें
मारुति इग्निस : शुरुआती कीमत 5.08 लाख रुपये
मारुति सिलेरियो : शुरुआती कीमत 5.14 लाख रुपये
मारुति वैगन आर : शुरुआती कीमत 5.16 लाख रुपये
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications