नई कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं।
नई दिल्ली, मार्च 5। नई कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। कंपनियां कस्टमर को लुभाने के लिए अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश की हैं। तो अगर आप टाटा की कार खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपको 85 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। टाटा की सभी कारों पर इस पेशकश का फायदा उठा सकते हैं।

टाटा की कारों पर मिल रही शानदार डील
टाटा मोटर्स ने मार्च 2022 में अपनी कारों और एसयूवी पर ग्राहकों को जोरदार ऑफर्स दिए हैं। इनमें टाटा टिआगो, टिगोर, नेक्सॉन, सफारी और हैरियर शामिल हैं। कंपनी ने इन सारे वाहनों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स दिए हैं जो 2021 मॉडल और 2022 मॉडल दोनों पर दिए जा रहे हैं। बता दें कि 2021 मॉडल पर कंपनी ने बड़े ऑफर्स मुहैया कराए हैं। ये भी बता दें कि टाटा नेक्सॉन ईवी, टिगोर ईवी और पंच माइक्रो एसयूवी पर कोई बेनिफिट नहीं दिए गए हैं। बढ़िया मौका : Petrol Pump डीलर बनने का शानदार चांस, जल्दी करें अप्लाई
टाटा हैरियर
कंपनी की ये दमदार एसयूवी कुल 85,000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेची जा रही है जो इसके 2021 मॉडल पर दिया जा रहा है। इसमें 60,000 रुपये के फायदों में 20,000 रुपये की नकद छूट शामिल है। 2022 मॉडल टाटा हैरियर पर कुल 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। एसयूवी पर कंपनी ने 25,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया है।
टाटा सफारी
टाटा सफारी ऑटोमेकर की एक पॉपुलर एसयूवी है। सफारी, हैरियर की तरह यह एक मात्र डीजल वाहन है, जिसमें ग्राहकों को मैन्युअल या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। अभी सफारी 2021 मॉडल पर 60,000 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। वहीं 2022 मॉडल्स पर केवल 40,000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
टाटा टिगोर
टाटा टियागो कंपनी की एक छोटी हैचबैक कार है। हैचबैक एकमात्र 86hp, 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, हालांकि खरीदारों को अब फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। हैचबैक पर 10,000 रुपये तक का कैश बेनेफिट दिया जा सकता है, लेकिन हाल ही में लॉन्च किए गए सीएनजी वेरिएंट पर, वेरिएंट के आधार पर 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनेफिट मिल रहा है। कॉर्पोरेट खरीदार हैचबैक पर 5,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं।
टाटा नेक्सॉन
बता दें कि टाटा की नेक्सॉन कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है और पिछले महीने ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी है। नेक्सॉन के 2021 डीजल मॉडल पर 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस दिया गया है, वहीं 2022 मॉडल पर कोई लाभ नहीं दिया गया है। इसके अलावा नेक्सॉन पेट्रोल पर 5,000 रुपये और नेक्सॉन डीजल पर 10,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया गया है।
टाटा अल्ट्रोज
टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज पर इस महीने कैश और एक्सचेंज बोनस नहीं दिया गया है। ये कार सिर्फ कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराई गई है जिसमें टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 10,000 रुपये और नेचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट पर 7,500 रुपये तक डिस्काउंट शामिल है।
टाटा टिआगो
टाटा टिआगो टाटा की एक सेडान है, इसके 4-डोर कॉप लुक के कारण इसे आसानी से अलग किया जा सकता है। इसमें एक बड़ा केबिन भी मिलता है। हाल ही में इसे अन्य टाटा कारों के बीच सीएनजी विकल्पों के साथ भी लॉन्च किया गया है। अब टाटा वेरिएंट को छोड़कर वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications