अगर आप भी मारुति की कार खरीदने का मन बना रहे तो जल्दी करें। इस महीने के अंत तक मारुति की कार खरीदने पर आपको बंपर ऑफर मिल जाएगा।
नई दिल्ली: अगर आप भी मारुति की कार खरीदने का मन बना रहे तो जल्दी करें। इस महीने के अंत तक मारुति की कार खरीदने पर आपको बंपर ऑफर मिल जाएगा। क्योंकि अगले साल की शुरुआत से ही मारुति सुजुकी अपने कार की रेट बढ़ाने जा रही है। मारुति सुजुकी अपने चार मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। मारुति इस ऑफर का लाभ उन मॉडल्स पर दे रही है जिनकी बिक्री नेक्सा डीलरशिप के जरिये करती है। मारुती जिन वाहनों पर डिस्काउंट दे रही है उनमें मारुति सुजुकी बलेनो , सियाज, इग्निस और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस शामिल है। अच्छी खबर: 16 तरीख से चौबीसों घंटे ट्रांसफर होगा पैसा, जानें कैसे ये भी पढ़ें
मारुति की कारों पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर
अच्छी बात तो यह है कि अगर आप मारुति की एक ही कार चला के बोर हो गए है तो इसे आप एक्सचेंज ऑफर के तहत बदल भी सकते है। जानकारी दें कि इन कारों पर कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट बोनस जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग-अलग डीलरों के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। गौरतलब है कि नेक्सा डीलरशिप उन शोरूम को कहा जाता है जहां मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम कारों की बिक्री करती है। खास बात यह है कि इन ऑफर का लाभ सिर्फ दिसंबर के महीने तक उठाया जा सकेगा।
मारुति की इन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
मारुति सुजुकी बलेनो पेट्रोल: 35000 तक की छूट
कंज्यूमर डिस्काउंट- 15,000 रुपए
एक्सचेंज ऑफर- 15,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 5,000 रुपए
मारुति सुजुकी बलेनो डीजल: 62,400 रुपए की छूट
कंज्यूमर डिस्काउंट- 20,000 रुपए
एक्सचेंज ऑफर- 15,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 10,000 रुपए
अतिरिक्त डिस्काउंट- 5 साल की फ्री ऑफ कॉस्ट वारंटी (2-साल स्टैंडर्ड और 3-साल एक्सटेंडेड)
मारुति सुजुकी सियाज पेट्रोल: 65,000 रुपए तक की छूट
कंज्यूमर डिस्काउंट- 25,000
एक्सचेंज ऑफर- 30,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 10,000 रुपए
मारुति सुजुकी सियाज डीजल: 87,700 रुपए तक की छूट
कंज्यूमर डिस्काउंट- 25,000 रुपए
एक्सचेंज ऑफर- 30,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 10,000 रुपए
अतिरिक्त डिस्काउंट- 5 साल की फ्री ऑफ कॉस्ट वारंटी (2-साल स्टैंडर्ड और 3-साल एक्सटेंडेड)
मारुति सुजुकी इग्निस पेट्रोल: 52,000 रुपए तक की छूट
कंज्यूमर डिस्काउंट- 25,000 रुपए
एक्सचेंज ऑफर- 20,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 7,000 रुपए
मारुति सुजुकी एस-क्रॉस डीजल: 1.13 लाख रुपए तक की छूट
कंज्यूमर डिस्काउंट- 50,000 रुपए
एक्सचेंज ऑफर- 30,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट- 10,000 रुपए
अतिरिक्त डिस्काउंट- 5 साल की फ्री ऑफ कॉस्ट वारंटी (2-साल स्टैंडर्ड और 3-साल एक्सटेंडेड)
सेफ्टी इश्यू के कारण मारुति सुजुकी ने 63 हजार कारें मंगाई वापस
बीते कल मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्राहकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए करीब 63 हजार कारों को वापस मंगाने का ऐलान किया है। जिन कारों को वापस मंगाया गया है, उनमें सियाज के कुछ पेट्रोल स्मार्ट हाइब्रिड मॉडल, अर्टिगा और एक्सएल6 व्हीकल शामिल हैं। कंपनी ने एक जनवरी 2019 से 21 नवंबर 2019 के दौरान बने कार के इन मॉडल को रिकॉल किया है। मारुति सुजुकी ने व्हीकल रिकॉल ग्लोबल तौर पर है। कंपनी कार के मॉडल में 63,493 वाहनों के मोटर व्हीकल जनरेशन यूनिट में कमी की जांच करेगी। इस दौरान कंपनी की तरह से किसी भी पार्ट का रिप्लेसमेंट बिल्कुल मुफ्त होगा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों से कोई फीस चार्ज नहीं की जाएगी। कंपनी 6 दिसंबर से रिकॉल प्रोसेस शुरू करेगी, जिसके तहत ग्राहक अपनी कार को नजदीकी ले जा सकते हैं।
इसके लिए ग्राहकों को अपने व्हीकल को मारुति सुजुकी की वेबसाइट marutisuzuki.com पर विटिज करना होगा, जहां 14 डिजिट का अल्फा न्यूमेरिक वाहन चेचिंस नंबर दर्ज करना होगा। इस तरह पता लगाया जा सकेगा कि किन वाहनों का रिकॉल किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications