अच्छी खबर: 16 तरीख से चौबीसों घंटे ट्रांसफर होगा पैसा, जानें कैसे

ऑनलाइन ट्रांजैक्‍शन करने वालों के ल‍िए काफी अच्‍छी खबर है। एनईएफटी के जरिए 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

नई द‍िल्‍ली: ऑनलाइन ट्रांजैक्‍शन करने वालों के ल‍िए काफी अच्‍छी खबर है। एनईएफटी के जरिए 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। जी हां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) 16 दिसंबर से 24 घंटे के लिए कर देने की घोषणा की है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि अब एनईएफटी के तहत ट्रांजैक्शन की सुविधा हॉलिडे समेत हफ्ते के सातों दिन उपलब्ध होगी। जानकारी दें एनईएफटी ट्रांजैक्शन का निस्तारण सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के दौरान और पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक घंटे के आधार पर किया जाता है। पेट्रोल के दाम में आज फिर आई ग‍िरावट, डीजल 6 पैसे हुआ महंगा ये भी पढ़ें

24-Hour Fund Transfer Through NEFT Will Start From December 16

24 घंटे ट्रांसफर करें पैसे

  • रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा कि एनईएफटी ट्रांजैक्शन को 24 घंटे, सातों दिन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
  • रिजर्व बैंक ने सभी सदस्य बैंकों को नियामक के पास चालू खाते में हर समय पर्याप्त राशि रखने को कहा है ताकि एनईएफटी ट्रांजैक्शन में कोई समस्या नहीं हो।
  • वहीं केंद्रीय बैंक ने कहा कि सभी बैंकों को सुचारू तरीके से एनईएफटी ट्रांजैक्शन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक बुनियादी संरचनाएं दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया गया है। उसने कहा कि बैंक एनईएफटी में किए गए बदलाव के बारे में उपभोक्ताओं को सूचित कर सकते हैं।
  • बता दे कि रिजर्व बैंक पहले ही एनईएफटी और आरटीजीएस ट्रांजैक्शन पर शुल्क समाप्त करने का निर्णय ले चुका है।

जानि‍ए क्या होता है एनईएफटी

  • नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) देश में बैंकों के जरिये फंड ट्रांसफर करने यानी एक से दूसरी जगह भेजने का तरीका है।
  • इस तरीके का फायदा आम ग्राहक या कंपनियां उठाकर किसी दूसरी ब्रांच या किसी दूसरे शहर की शाखा में किसी भी व्यक्ति या संगठन अथवा कंपनी को भेज सकते हैं।
  • आज की तारीख में लगभग हर बैंक ने एनईएफटी तकनीकी को अपना लिया है।
  • एनईएफटी के जरिये फंड भेजने के लिए ग्राहकों को सभी तरह की जानकारी भेजनी होती है।
  • एनईएफटी के जरिए राशि ट्रांसफर करने के लिए न्यूनतम सीमा तय नहीं है।
  • इसके जरिए फंड ट्रांसफर में आधे से एक घंटे तक का वक्त लग जाता है।
  • 2 लाख रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर करने के लिए आरटीजीएस की सुविधा है। इसके जरिए फंड ट्रांसफर तुरंत हो जाता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+