नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन के बीच शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखा जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि देश की टॉप 10 कंपनियों में निवेश करने वालों को करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। दरअसल देश की टॉप 10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप करीब 1.63 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है।

जानिए डिटेल
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप बीते सप्ताह 1,63,795.48 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ। रिलायंस के अलावा शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल), एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में कमी आई है।
जानिए किस कंपनी को कितना फायदा हुआ
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,21,904.63 करोड़ रुपये बढ़कर 8,98,499.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 14,941.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,140.35 करोड़ रुपये हो गया। इनफोसिस का मार्केट कैप 12,351.08 करोड़ रुपये बढ़कर 2,80,369.48 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 10,282.58 करोड़ रुपये बढ़कर 2,37,255.01 करोड़ रुपये और टीसीएस का मार्केट कैप 4,315.24 करोड़ रुपये बढ़कर 6,82,296.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन 5 कंपनियों को उठाना पड़ा नुकसान
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 26,571.92 करोड़ रुपये घटकर 2,16,778.54 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 21,983.99 करोड़ रुपये गिरकर 4,94,212.28 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी का 17,502.34 करोड़ रुपये गिरकर 2,73,550.94 करोड़ रुपये, आईटीसी का 9,956.71 करोड़ रुपये घटकर 2,21,260.16 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 4,309.89 करोड़ रुपये गिरकर 2,69,695.48 करोड़ रुपये पर आ गया।
यह है देश की टॉप 10 कंपनियों की ताजा रैंकिंग
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का नंबर रहा।
यह भी पढ़ें : 1 लाख रु का तैयार हो जाएगा फंड, 1200 रु से शुरू करें निवेश
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
