नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप में बीते हफ्ते 74,240 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), इन्फोसिस, एचडीएफसी तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।

ये हैं आंकड़े
बीते सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 50,556.75 करोड़ रुपये बढ़कर 13,60,879.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह आईसीआइसीआई बैंक का मार्केट कैप 7,092.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,751.90 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 6,241.63 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,119.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी दौरान टीसीएस का मार्केट कैप 4,690.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,61,153.53 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 3,136.95 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,838.55 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का मार्केट कैप 2,522.24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,41,182.98 करोड़ रुपये रहा।
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
वहीं इस रुख के उलट इनफोसिस का मार्केट कैप 6,601.91 करोड़ रुपये घटकर 4,04,952.60 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 5,016.44 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,65,584.08 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का मार्केट कैप 849.96 करोड़ रुपये की कमी के साथ 3,08,404.13 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 505.15 करोड़ रुपये घटकर 5,19,426.78 करोड़ रुपये रह गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : टीसीएस : 85,000 रु को 15 साल में बना दिया 1.75 करोड़
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
