नई दिल्ली। सभी कहते हैं कि शेयर बाजार में सबसे अच्छा रिटर्न मिलता है, लेकिन लोग आमतौर पर मानते नहीं हैं। इसका सबसे बड़ा कारण छोटी छोटी बातों में शेयर बाजार का गिरना और चढ़ना होता है। आमतौर पर लोग अपने पैसों की चिंता ज्यादा करते हैं, जिसके चलते वह शेयर बाजार की जगह अपना पैसा बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कराना पसंद करते हैं। लेकिन शेयर बाजार में पैसा कितनी तेजी से बढ़ता है, यह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर में निवेश करने वालों से समझा जा सकता है। टीसीएस के बारे में इसलिए कि इसने केवल 15 साल में ही निवेश करने वालों को करोड़पति बना दिया है। 15 साल बहुत ही छोटा समय है और आज के ज्यादातर युवा टाटा ग्रुप की इस कंपनी के बारे में जानते भी हैं। अगर इस कंपनी के रिटर्न के बारे में जानना हो तो इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शेयर में केवल 85,000 हजार रुपये का निवेश करने वालों को कंपनी पिछले 15 सालों से हर वर्ष औसतन 1.10 लाख रुपये का सिर्फ लाभांश (डिविडेंड) ही दे रही है। यानी निवेश किए गए पैसे से ज्यादा पैसा हर साल कंपनी बैठे बैठाए ही दे रही है। इसके अलावा 15 साल पहले किए गए 85,000 रुपये की वैल्यू आज 1.6 करोड़ रुपये से लगभग आज भी है।
टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी है टीसीएस
टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस है। यह आईटी कंपनी है, जो कई देशों में कारोबार करती है। इस कंपनी का शेयर आज से करीब 15 साल पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। उस समय जिसने इस कंपनी के 100 शेयर 85000 रुपये में लिए होंगे, उनको अभी तक 1850 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। टीसीएस की रैंकिंग दुनिया की टॉप 3 मोस्ट वैल्यूएबल आईटी कंपनियों में की जाती है।
कब हुई थी टीसीएस की लिस्टिंग
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की लिस्टिंग 25 अगस्त 2004 को शेयर बाजार में हुई थी। यह लिस्टिंग मुम्बई शेयर बाजार यानी बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई में एक साथ हुई थी। उस समय कंपनी ने अपने शेयर निवेशकों केा 850 रुपये पर जारी किया था।
जानिए टीसीएस के आईपीओ की कहानी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जब अगस्त 2004 में अपना आईपीओ लेकर बाजार में आई थी तो निवेशकों की तरफ से यह 7.7 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ का रिटेल हिस्सा ही 3 गुना से ज्यादा भर गया था। कंपनी ने अपने शेयर 850 रुपये के रेट पर निवेशकों को ऐलाट किए थे। इसके बाद जब यह 25 अगस्त 2004 को लिस्ट हुए तो निवेशकों को पहले ही दिन 26.6 फीसदी का फायदा मिला था। यह शेयर1076 रुपये के रेट पर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ था।
मिल चुका है 1850 फीसदी का रिटर्न
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपनी लिस्टिंग से अभी तक 1850 फीसदी रिटर्न दे चुकी है। वर्ष 2004 में अगर किसी निवेशक ने टीसीएस के 100 शेयरों में 85000 रुपये का निवेश किया था, तो आज उसकी कुल वैल्यू 1.76 करोड़ रुपये है। इसमें 16.5 लाख का डिविडेंड का भी शामिल है, जो कंपनी ने इन 15 सालों में निवेशकों को दिया है। इस वक्त टीसीएस की मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपये है। टाटा ग्रुप के टोटल मार्केट कैप में इसकी हिस्सेदारी करीब 75 फीसदी है। टीसीएस के पास करीब 72220 करोड़ का कैश है।
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
