Market cap increased by Rs 2 lakh crore : पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। इसका मतलब है कि निवेशकों को एक हफ्ते में 2 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। अगर सेंसेक्स पर नजर डाली जाए तो यह 1 हफ्ते में करीब 1,378.18 अंक (2.39 प्रतिशत) बढ़ा है। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सेंसेक्स की टॉप 8 कंपनियों ने कुल मिलाकर 2,03,335.28 करोड़ रुपये का फायदा कराया है।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों ने कराया फायदा
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 68,296.41 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसके बाद रिलायंस की मार्केट कैप 16,72,365.60 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं स्टेट बैंक की मार्केट कैप 30,120.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,00,492.23 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 25,946.89 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,264.39 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 18,608.76 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,828.23 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 17,385.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,43,612.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। आईटीसी की मार्केट कैप 16,739.62 करोड़ रुपये बढ़कर 4,28,453.62 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। टीसीएस की मार्केट कैप 15,276.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,48,722.59 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 10,961.39 करोड़ रुपये बढ़कर 6,31,216.21 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।

जानिए किन कंपनियों की मार्केट कैप घटी
एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,878.68 करोड़ रुपये कम होकर 4,35,416.70 करोड़ रुपये बची है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 1,503.89 करोड़ रुपये कम होकर 8,01,182.91 करोड़ रुपये बची है।

मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,72,365.60 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,48,722.59 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,01,182.91 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,32,264.39 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,31,216.21 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,23,828.23 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 5,00,492.23 करोड़ रुपये
- एयरटेल 4,43,612.09 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,35,416.70 करोड़ रुपये
- आईटीसी 4,28,453.62 करोड़ रुपये
कमाई का मौका : जानिए Tata ग्रुप के टॉप 5 शेयर, रिकॉर्ड तोड़ दिया है रिटर्न
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
