नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 53,702.27 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक लाभ हुआ। इनके अलावा सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन इस दौरान घट गया।

इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 21,561.16 करोड़ रुपये बढ़कर 2,43,350.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मार्केट कैप 15,347.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,980.87 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 7,201.34 करोड़ रुपये बढ़कर 2,74,005.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 3,711.77 करोड़ रुपये बढ़कर 7,76,595.26 करोड़ रुपये हो गया है। आईटीसी का मार्केट कैप 3,380.36 करोड़ रुपये बढ़ाकर 2,31,216.87 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. का मार्केट कैप में 2,500.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,16,196.27 करोड़ रुपये रहा।
इन कंपनियों का मार्केट कैप घटा
इस रुख के उलट कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 17,211.29 करोड़ रुपये घटकर 2,26,972.43 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 7,621.77 करोड़ रुपये घटकर 4,99,198.40 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 3,732.56 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 2,91,053.28 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह इन्फोसिस का मार्केट कैप 3,534.97 करोड़ रुपये घटकर 2,68,018.40 करोड़ रुपये रह गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
टॉप 10 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : बिना किस्त वाला Anti Lockdown Loans, जानें कैसे लें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
