नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में हजारों कंपनियां कारोबार करती हैं, लेकिन टॉप 10 कंपनियों की बात ही अलग है। इन कंपनियों में एक हफ्ते में ही लाखों करोड़ रुपये का कारोबार हो जाता है। इसके चलते ही एक हफ्ते में ही इन कंपनियों की मार्केट वैल्यू में कई हजार करोड़ रुपये का अंतर आ जाता है। बीते हफ्ते ही शेयर बाजार की टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप करीब 64,419.10 करोड़ रुपये कम हो गया है। इसमें मुकेश अंबानी की रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

इन कंपनियों की भी घटी मार्केट कैप
रिलायंस के अलावा टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, एसबीआई और आईटीसी को नुकसान हुआ है। इन कंपनियों की मार्केट कैप सबसे ज्यादा घटी है। वहीं एचडीएफसी, एसयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और इनफोसिस की मार्केट कैप बढ़ी है।
जानिए किस कंपनी की कितनी घटी मार्केट कैप
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 36,291.90 करोड़ रुपये घटा कर 10 लाख करोड़ रुपये के नीचे आ गई। अब इसकी मार्केट कैप 9,77,600.27 करोड़ रुपये बची है।
एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 11,666.10 करोड़ रुपये गिरकर 6,98,266.18 करोड़ रुपये रह गई।
टीसीएस की मार्केट कैप 9,155.82 करोड़ रुपये कम होकर 8,24,830.44 करोड़ रुपये रह गई है।
आईटीसी की मार्केट कैप 5,241.22 करोड़ रुपये कम होकर 2,91,238.23 करोड़ रुपये रह गई।
कोटक महिन्द्रा बैंक की मार्केट कैप 1,528.55 करोड़ रुपये घटकर 3,21,960.76 करोड़ रुपये रह गई।
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई की मार्केट कैप 535.48 करोड़ रुपये कम होकर 3,00,982.52 करोड़ रुपये रह गई।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
एचडीएफसी की मार्केट कैप 6,992.28 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,659.93 करोड़ रुपये हो गई।
आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 2,371.84 करोड़ रुपये बढ़ कर 3,55,415.68 करोड़ रुपये हो गई।
इनफोसिस की मार्केट कैप 2,050.79 करोड़ रुपये बढ़कर 3,13,769.82 करोड़ रुपये हो गई।
हिन्दुस्तान यूनीलीवर की मार्केट कैप 616.97 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,127.53 करोड़ रुपये हो गई।
यह भी पढ़ें : साल जाते-जाते करोड़पति बना गया ये निवेश, अभी भी है मौका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
