नई दिल्ली। सभी को लगता है वह जल्द से जल्द करोड़पति बन जाएं। इसके साथ ही उन्हें लगता है कि ऐसा होने के लिए उन्हें निवेश भी ज्यादा न करना पड़े। अगर आपके मन में भी ऐसा ही खयाल आता है, तो जान लीजिए कि ऐसा भी हो सकता है। हालांकि ऐसा बैंक और पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करके नहीं होगा। इसके लिए आपको पैसों का निवेश करना होगा। और ऐसा निवेश देश में केवल शेयर बाजार में ही हो सकता है। मुम्बई शेयर बाजार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कुल मिलाकर करीब 10,000 कंपनियां लिस्ट हैं। इन्हीं में से कई कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। यह बात अलग है कि कुछ ने इसके लिए 10 साल का समय लिया तो कुछ ने उससे भी ज्यादा का। लेकिन एक कंपनी के आंकड़े सामने आए हैं कि उसने केवल 6 साल में ही अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस कंपनी में जिसने भी 6 साल पहले 6 लाख रुपये का निवेश किया था, वह साल बीतते बीते करोड़पति बन गया है।
अगर आपके मन में उस कंपनी को जानने की इच्छा है तो आइये जानते हैं उसकी पूरी जानकारी। किसी रेट पर इस कंपनी का शेयर आज से 6 साल पहले और आज कितने का है। इसके अलावा आगे इस शेयर में क्या संभावना है।
आरती इंडस्ट्रीज है करोड़पति बनाने वाली इस कंपनी का नाम
आरती इंडस्ट्रीज ने 6 साल में लोगों को करोड़पति बना दिया है। इस कंपनी में 6 साल पहले 6 लाख रुपये का किया गया निवेश साल खत्म-खत्म होते 1 करोड़ रुपये हो गया है। इस प्रकार इसमें करीब 16 गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। इस कंपनी के शेयर का रेट आज से ठीक 6 साल पहले यानी दिसंबर 2013 में 46 रुपये का था। वहीं इस शेयर का रेट 22 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते में यानी शुक्रवार को 764 रुपये का था। इस तरह इस शेयर में निवेश 6 साल में करीब 1600 प्रतिशत का फायदा दे चुका है।
जानिए इस शेयर का साल का उच्चतम और न्यूनतम स्तर
आरती इंडस्ट्रीज के शेयर ने मई 2019 में अपना साल का उच्चतम स्तर 930.51 रुपये का बनया था। लेकिन यह उस रेट पर टिका नहीं रह सका और अब इससे से नीचे के रेट पर ट्रेड हो रहा है। कंपनी पर इनपुट प्राइसेज की कीमतें घटने और कच्चे माल की तंगी के चलते आय में दबाव आया था। इसके चलते शेयर का रेट नीचे आया है। हालांकि वित्तीय बाजार के जानकारों के अनुसार यह शेयर जल्द ही नई तेजी दिखा सकता है।
रिसर्च कंपनियों की आरती इंडस्ट्रीज पर राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज की राय
-इस रिसर्च कंपनी के अनुसार वह आरती इंडस्ट्रीज के लॉग टर्म ग्रोथ को लेकर निश्चिंत है।
-ग्लोबल मार्केट्स को ध्यान रखते हुए केपनी ने कैपेसिटी बढ़ाने और बैकवार्ड इंटीग्रेशन किया है।
-इसके चलते जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने इसका आरती इंडस्ट्रीज का प्रासइ टार्गेट 933 रुपये का कर दिया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज
-रिलायंस सिक्योरिटीज के अनुसार कंपनी की लॉग टर्म अर्निंग्स विजिबिलिटी अच्छी है।
-कंपनी का वित्त वर्ष 2019 के लिए इसके प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 37 प्रतिशत रहेगा।
-रिलायंस सिक्योरिटीज ने आरती इंडस्ट्रीज का प्राइस टार्गेट बढ़ाकर 929 रुपये कर दिया है।
केमिकल कारोबार में है आरती इंडस्ट्रीज
आरती इंडस्ट्रीज डायवर्सिफाइड केमिकल कंपनी है। यह बेंजीन बेस्ड उत्पाद तैयार करती है। कंपनी की कुल आमदनी में 60 प्रतिशत योगदान बेंजीन से तैयार केमिकल्स का है। इसके अलावा कंपनी एनिलीन और सल्फ्यूरिक एसिड कंपाउंड्स भी तैयार करती है, जिसकी कारोबार में हिस्सेदारी करीब 12 प्रतिशत है। आरती इंडस्ट्रीज डाई, पिगमेंट्स, एग्रोकेमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स और रबड़ केमिकल्स तैयार करती है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
