नयी दिल्ली। पेट्रोल पंप की डीलरशिप से जबरदस्त कमाई की जा सकती है। यदि आप भी पेट्रोल पंप की डीलरशिप चाहते हैं तो आपको यह मौका जल्दी ही मिल सकता है। दरअसल हरियाणा में 300 नये पेट्रोल पंप खोले जायेंगे। जल्द ही हरियाणा में यात्रियों को सड़कों पर यात्रा करते समय फ्यूल की टेंशन नहीं होगी, क्योंकि राज्य भर में हर 10 किलोमीटर की दूरी पर 1 पेट्रोल पंप होगा। हरियाणा में सड़कों और हाइवे पर फ्यूल स्टेशनों तक आसानी से पहुंच के लिए केंद्र सरकार ने हरियाणा में 300 पेट्रोल पंप खोलने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। दैनिक ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इस परियोजना से वाहनों से सफर करने वालों को फायदा तो होगा ही, साथ ही पेट्रोल पंप डीलरशिप से तगड़ी कमाई करने की इच्छा रखने वालों को गोल्डन चांस भी मिल सकता है।

ये है पेट्रोल पंप डीलरशिप की योग्यता
बता दें कि पेट्रोल पंप डीलरशिप लेने के लिए आपको कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 21 से 60 वर्ष होती है। पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए सिर्फ जमीन का मालिक होना काफी होता है। वैसे अगर आपके पास जमीन न हो तब भी आप आवेदन तो कर ही सकते हैं। मगर सिलेक्शन होने पर आपको जमीन दिखानी होगी। आप किसी फैमिली मेम्बर की जमीन के आधार पर भी आवेन कर सकते हैं। पर उसके लिए एनओसी और एफिडेविट लगेगा। जमीन अगर लीज यानी पट्टे पर ली हुई है तो उसका करार होना जरूरी है। इसके अलावा आपकी जमीन कृषि भूमि है तो उसे गैर-कृषि भूमि में बदलवाना होगा। जमीन के सारे कागज और नक्शा भी होना चाहिए।
आवेदन के बाद ऐसा होगा सिलेक्शन
डीलरशिप के लिए पेट्रोलियम कंपनियां किसी जगह पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए अखबारों और वेबसाइटों पर विज्ञापन देती हैं। यदि आपकी जमीन उस जगह के आस-पास है तो आप डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेट्रोलियम कंपनी की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद चयन बोली या ड्रॉ से हो सकता है। यदि चयन हो जाये तो फिर आपको आगे की प्रक्रिया के बुलाया जायेगा और लैंड वैल्युएशन, फील्ड वेरिफिकेशन, लेटर ऑफ इंटेंट वगेरह जारी करने का प्रोसेस होता है। आपको डीलरशिप के लिए 2-5 लाख रुपये तक की सिक्योरिटी जमा करवानी होगी।
यह भी पढ़ें - LIC : सबसे सस्ता देती है लोन, जानें लेने का तरीका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
