Special Train for Maha Kumbh Mela: महाकुंभ मेले में बस कुछ ही महीनों का वक्त रह गया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है. वहीं रेलवे भी तैयारियों में जुट चुका है. भारतीय रेलवे ने महाकुंभ श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है. रेलवे विभाग महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए अगले साल 900 से ज्यादा ट्रेन चलाने वाला है.

अगले साल होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस बारे में मिली जानकारीक मुताबिक 29 जनवरी को महाकुंभ मेला आयोजित किया जाएगा. इस मेले को लेकर मैनेजमेंट और बाकि सभी अपनी तैयारियां तेज कर दी है.
श्रद्धालु पैसो से लेकर यातायात सभी का प्रबंध कर रहे हैं. ऐसे में रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. रेलवे ने महाकुंभ मेले के श्रद्धालुओं के लिए 900 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. हालांकि अभी तक इसको लेकर रेलवे ने ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी है.
इसके अलावा रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और कार्यपालक अधिकारी जया वर्मा स्निहा ने बताया कि यह उम्मीद जाताई जा रहा ही है ढांचागत परियोजनाएँ और क्षमता विस्तार की परियोजनाएं स्पेशल ट्रेन चलने से पहले पूरी हो जाएगी.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुंभ मेले में यानी 2019 में रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए
मुख्य स्नान पर्व पर 530 विशेष ट्रेन चलाई थी. ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने आसानी हो सके. अब यह खबर है कि अगले साल यानी 2025 में रेलवे मुख्य स्नान पर्व पर 900 विशेष ट्रेन चलाने वाला है.
इसके अलावा लोगों की सुरक्षा के लिए रेलवे विभाग हर कोच में कैमरे का प्रबंध करेगा. इसके अलावा रेलवे के लोकोमोटिव पर भी कैमरे लागेगा.
इसके अलवा रेलवे की पट्टरियों की सुरक्षा के लिए कई सुरक्षा एजेंसियों का प्रबंध किया है. इन एजेंसियों से आने वाले लगो लगातर पट्टरियों को निगरानी करेंगे. इसके अलावा यह भी सुनश्चित करेंगे कि कोई भी सामान रेलवे की पट्टरियों को नुकसान ना पहुचांए.
करोड़ लोग होंगे महाकुंभ में शामिल
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगले साल यानी 2025 में 30 करोड़ से ज्यादा लोग कुंभ मेले शामिल होंगे. वहीं अगर कोई भी आपात स्थिति बनती है, तो कैसे भीड़ सुरक्षित तरीके से निकाला जाए, इसे लेकर योजना बनाई जा रही है.
यह पता चला है कि महाकुंभ मेले के लिए प्रयागरज जंक्शन अमृत भारत स्टेशन को चुना गया है. रेलवे विभाग कुंभ मेले से पहले स्टेशन के तरफ एक भवन तैयार करेगा. जहां महाकुंभ के श्रदालु आसानी से ठहर सकें.
महाकुंभ मेले में करोड़ों लोग इकट्ठा होते हैं. कोविड 19 महामारी की वजह से चार सालों से महाकुंभ मेला आयोजित नहीं किया जा रहा था. लेकिन एक बार फिर श्रदालुओं को महाकुंभ मेले में शामिल होने का मौका मिला है.
यह भी पढ़े: Unified Pension Scheme: जानें क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, रिटायरमेंट के बाद कितना मिलेगा पैसा?


Click it and Unblock the Notifications