Unified Pension Scheme: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना की घोषणा की है. इस पेंशन योजना का नाम यूनीफाइड पेंशन स्कीम रखा गया है. इस योजना का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट लाइफ को और आसान बनाना है.

शानिवार के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार ने नई पेंशन योजना की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शानिवार की शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नई पेंशन योजना के बारे में बताया है. सरकार ने इस नई योजना का नाम यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) रखा है.
2004 से मार्च 2025 तक रिटायर हुए सभी सरकारी कर्मचारी योजना का फायदा उठा सकते हैं.
इस योजना के तहत सभी रिटायर कर्मचारियों को ब्याज के साथ एरियर भी मिलेगा. वहीं रिटायर सरकारी कर्मचारी अपनी इच्छा अनुसार नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) या यूपीएस (UPS) स्कीम में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं.
कैबिनेट में मिली मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दुनिया भर में लागू होने वाली पेंशन स्कीम को देखते हुए यूपीएस यानी यूनिफाइड पेंशन स्कीम का सुझाव दिया गया था. इस स्कीम के बारे में चर्चा करने के बाद कैबिनेट से योजना को मंजूरी दे दी गई थी.
उन्होंने यह भी बताया कि रिटायर कर्मचारी को यूनिफाइड पेंशन स्कीम या नेशनल पेंशन सिस्टम में से एक चुने का अवसर दिया जाएगा. कर्मचारी अपनी इच्छा अनुसार कोई एक स्कीम चुन सकते हैं. यह बात ध्यान देने वाली है कि कर्मचारियों को सिर्फ एक ही योजना का फायदा मिलेगा.
यूनिफाइड पेंशन स्कीम को 1 अप्रैल, 2025 से लागू किया जाएगा. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र की इस नई योजना से 23 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. वहीं सरकार का योजना में योगदान 18.5 फीसदी होगा.
एश्योर्ड अमाउंट की मांग हुई पूरी
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों की तरफ से लंबे समय से एश्योर्ड अमाउंट की मांग की जा रही थी. यह बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत रिटायर कर्मचारियों को 50 फीसदी एश्योर्ड अमाउंट दिया जाएगा. यह एश्योर्ड पेंशन रिटायरमेंट का पहले 12 महीनों का एवेरज बेसिक का 50 फीसदी होगा.
केंद्र की नई पेंशन योजना यानी यूपीएस योजना का फायदा उन ही कर्मचारियों को मिलेगा, जो सरकार ऑफिस में 25 साल से काम कर रहे हैं. वहीं अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है, तो इस स्कीम के तहत परिवार के लिए पेंशन का प्रावधान रखा गया है. योजना में रखे प्रावधान के अनुसार यूपीएस पेंशन का 60 फीसदी परिवार को दिया जाएगा.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
