आम आदमी के लिए बढ़ती महंगाई के बीच एक राहत भरी खबर है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है, लेकिन मई महीने में गैस सिलेंडर की खबरें राहत दे सकती है।
नई दिल्ली, 1 मई। आम आदमी के लिए बढ़ती महंगाई के बीच एक राहत भरी खबर है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है, लेकिन मई महीने में गैस सिलेंडर की खबरें राहत दे सकती है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस महीने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आईओसीएल हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है और नए रेट का ऐलान करती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। आज से बदल गए ये जरूरी नियम, जान लें आप

नहीं हुआ कोई बदलाव
बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज यानी 1 मई को अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी। आज अभी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 809 रुपये है। मौजूदा समय में दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 809 रुपये हैं। दिल्ली में इस साल जनवरी में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में एलपीजी सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की महानगरों की नई रेट
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
- मई 1 809 835.5 809 825
- अप्रैल 1 809 835.5 809 825
- मार्च 1 819 845.5 819 835
- फरवरी 25 794 820.5 794 810
- फरवरी 15 769 795.5 769 785
- फरवरी 4 719 745.5 719 735
- जनवरी 1 694 720.5 694 710
मासिक आधार पर की जाती है समीक्षा
भारत में एलपीजी की कीमतें तेल कंपनियां तय करती हैं और मासिक आधार पर इनकी समीक्षा की जाती है। भारत में लगभग सभी घरों में एलपीजी कनेक्शन है और इसका उपयोग मुख्य रूप से खाना पकाने के लिए किया जाता है। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि आम आदमी को सामान्य रूप से प्रभावित करती है क्योंकि मौजूदा बाजार परिदृश्य में ईंधन की बढ़ती कीमतों का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ेगा। सरकार सब्सिडी देती है जो सीधे खाते में जमा होती है। साथ ही तेल कंपनियां नई योजनाएं चलाकर ग्राहकों को सुविधा भी प्रदान कर रही हैं।
ऐसे चेक करें एलपीजी के दाम
अगर आप चाहें तो मिनटों में अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट को चेक सकते हैं। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
एक मिस्ड कॉल में करें बुकिंग
अब एलपीजी सिलिंडर को रीफिल या बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं। इंडियन ऑयल ने अपने एलपीजी ग्राहकों को सिलिंडर भराने के लिए मिस्ड कॉल सुविधा शुरू कर दी है। अब देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल कर टंकी रीफिल करा सकते हैं। गैस रीफिल करने के लिए ग्रहक फोन नंबर 8454 955 555 का उपयोग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LPG Shortage: कमर्शियल गैस की कमी से कई शहरों में होटल-रेस्टोरेंट बंद होने का खतरा

LPG Prices in UP: घर का बजट बिगाड़ेगा LPG की नई कीमत, यूपी में कितने का हुआ गैस सिलेंडर का रेट?

LPG Cylinder Booking: अब घर बैठे ऐसे करें गैस बुकिंग, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल समेत 4 आसान तरीके

LPG Gas: गैस कनेक्शन रखने वालों को करना होगा यह जरूरी काम, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कत

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक



Click it and Unblock the Notifications