कल से मई का महीना शुरु होने वाल है और 1 मई से देश में कई तरह की व्यवस्थाओं में बदलाव होने जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में ही किसानों को किसान सम्मान निधि कि आठवीं किस्त मिल सकती है।
नई दिल्ली, 30 अप्रैल। कल से मई का महीना शुरु होने वाल है और 1 मई से देश में कई तरह की व्यवस्थाओं में बदलाव होने जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में ही किसानों को किसान सम्मान निधि कि आठवीं किस्त मिल सकती है। 1 मई से आम जनता के लिए कई तरह के नए लागू हो जाएंगे तो मई आने से पहले आप इन नियमों के बारे में जरूर जान लें। इसमें बैंकिग, गैस सिलेंडर, कोरान वैक्सीनेशन से जुडे़ कई तरह के नियम शामिल हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा तो आप इन सभी नियमों को जरूर जान लें। इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में 5 किलो अनाज बांटा जाएगा, तो आप इन सभी नियमों को जरूर जान लें।

18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू
1 मई से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इस तीसरे चरण में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। तीसरे चरण के वैक्सीन अभियान में सरकार ने कई नियम बदले है। जिसमें इस बार सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को जरूरी कर दिया है।
बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करती हैं। 1 मई को भी गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। मौजूदा समय में दिल्ली में 14.2 किलो के सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपये है। गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले महीनों में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। देखना होगा कि 1 मई को कीमत बढ़ती है या फिर गिरती है।
एक्सिस बैंक न्यूनतम बैलेंस में करने जा रहा है बदलाव
एक्सिस बैंक बचत खाते के नियमों में बदलाव करने जा रहा है, जो 1 मई से प्रभावी हो जाएगा। अगर आप तय सीमा से अधिक एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं तो अब पहले की तुलना में आपको दो गुना चार्ज देना होगा। इसके अलावा बैंक ने अपने कई सेवाओं के लिए चार्ज को बढ़ा दिया है। 1 मई से एक्सिस बैंक ने खाते में रखी जाने वाली न्यूनतम राशि को बढ़ा दिया है। अब खाते में रखी जाने वाली राशि को 10,000 से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया जाएगा।
गरीबों को मिलेगा मुफ्त अनाज
कोरोना काल में गरीबों को खाने की दिक्कत न हो इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना फिर से लागू की गई है। इसके तहत केंद्र सरकार 1 मई से गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त देगी। इससे 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
मई के महीने में बैंक कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि, इनमें से कुछ दिन ऐसी भी होंगे जब पूरे देश के बैंक बंद नहीं होंगे, बल्कि कुछ राज्यों में ही वह बंद रहेंगे। आरबीआई की वेबसाइट पर आप देख सकते है।
इरडा ने पॉलिसी की कवर राशि को दोगुना किया
आपको बता दें कोरोना की दूसरी लहर के बीच बीमा नियामक इरडा ने आरोग्य संजीवनी पॉलिसी की कवर राशि को दोगुना करने का निर्देश दिया है। बीमा कंपनियों को 1 मई तक 10 लाख रुपये तक की कवर वाली पॉलिसी पेश करना होगा। इसके अलावा बीते साल 1 अप्रैल से शुरू होने वाली आरोग्य संजीवनी स्टैंडर्ड पॉलिसी का ज्यादा से ज्यादा कवरेज सीमा 5 लाख रुपए तक ही था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications