लगातार बढ़ रही सिलेंडर की कीमतों से सरकार ने राहत दी है। हालांकि ये राहत आम लोगों को नहीं, बल्कि, छोटे दुकानदारों और होटल मालिकों को दी गई है।
नई दिल्ली, मई 3। लगातार बढ़ रही सिलेंडर की कीमतों से सरकार ने राहत दी है। हालांकि ये राहत आम लोगों को नहीं, बल्कि, छोटे दुकानदारों और होटल मालिकों को दी गई है। एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने इस महीने 45.50 रुपये कटौती की है। यह कटौती केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर में की गई है। जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट 1 मई से ही लागू हो गए हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम जानिए क्या हैं
नए रेट एक मई से लागू हो गए हैं। बता दें पिछले महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 809 रुपये है। मौजूदा समय में दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 809 रुपये हैं। दिल्ली में इस साल जनवरी में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में एलपीजी सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर का 1 मई का रेट
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
- मई 1 809 835.5 809 825
- अप्रैल 1 809 835.5 809 825
- मार्च 1 819 845.5 819 835
- फरवरी 25 794 820.5 794 810
- फरवरी 15 769 795.5 769 785
- फरवरी 4 719 745.5 719 735
- जनवरी 1 694 720.5 694 710
ऐसे चेक करें एलपीजी के दाम
अगर आप चाहें तो मिनटों में अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट को चेक सकते हैं। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
एक मिस्ड कॉल में करें बुकिंग
अब एलपीजी सिलिंडर को रीफिल या बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं। इंडियन ऑयल ने अपने एलपीजी ग्राहकों को सिलिंडर भराने के लिए मिस्ड कॉल सुविधा शुरू कर दी है। अब देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल कर टंकी रीफिल करा सकते हैं। गैस रीफिल करने के लिए ग्रहक फोन नंबर 8454 955 555 का उपयोग कर सकते हैं।
सिलेंडर की डिलीवरी पर भी कोरोना का पड़ रहा असर
एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी पर भी पड़ता नजर आ रहा है। बता दें कि 20 फीसदी से ज्यादा डिलीवरीमैन के कोरोना संक्रमित होने से वेटिंग पीरियड बढ़ गई है। ऐसे में रसोई गैस की डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। संक्रमण के मामलों को देखते हुए आने वाले दिनों में वेटिंग पीरियड और बढ़ने की आशंका है। जानकारी के अनुसार 20 फीसदी से ज्यादा डिलिवरीमैन कोरोना संक्रमित पाए गए है। पूरी खबर यहां पढ़ें
More From GoodReturns

LPG Gas Price: देश में गहराया गैस संकट, क्या बढ़ जाएंगे LPG सिलेंडर के दाम? जानें लेटेस्ट रेट

LPG Prices in UP: घर का बजट बिगाड़ेगा LPG की नई कीमत, यूपी में कितने का हुआ गैस सिलेंडर का रेट?

LPG Cylinder Booking: अब घर बैठे ऐसे करें गैस बुकिंग, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल समेत 4 आसान तरीके

LPG अब 21 नहीं 25 दिन बाद ही कर पाएंगे बुकिंग, इंडेन, भारत, HP यूजर्स ऐसे बुक करें गैस सिलेंडर

LPG Gas: गैस कनेक्शन रखने वालों को करना होगा यह जरूरी काम, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कत

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर



Click it and Unblock the Notifications