हर महीने हमें एलपीजी गैस की बुकिंग करनी होती है। गैस सिलेंडर की बुकिंग करना अब पहले से ज्यादा आसान भी हो गया है। लेकिन बात जब डिलीवरी की आती है तो अब ग्राहको को एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
नई दिल्ली, 29 अप्रैल। हर महीने हमें एलपीजी गैस की बुकिंग करनी होती है। गैस सिलेंडर की बुकिंग करना अब पहले से ज्यादा आसान भी हो गया है। लेकिन बात जब डिलीवरी की आती है तो अब ग्राहको को एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। महामारी के चलते सारी व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं। इसका असर एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी पर भी पड़ता नजर आ रहा है। बता दें कि 20 फीसदी से ज्यादा डिलीवरीमैन के कोरोना संक्रमित होने से वेटिंग पीरियड बढ़ गई है। ऐसे में रसोई गैस की डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

LPG Cylinder : लोगों को मिलेगा अब रंगीन और स्टाइलिश गैस सिलेंडर, सेफ्टी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
संक्रमण का एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी पर भी पड़ रहा असर
महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच अगले कुछ दिनों में आपको एलपीजी सिलेंडर के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह वेंडर्स का भारी संख्या में संक्रमित होना है। बता दें कि पिछले 20 दिनों में डिलिवरी वेटिंग पीरियड एक दिन से बढ़कर तीन दिन तक हो गया है। संक्रमण के मामलों को देखते हुए आने वाले दिनों में वेटिंग पीरियड और बढ़ने की आशंका है। जानकारी के अनुसार 20 फीसदी से ज्यादा डिलिवरीमैन कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि बात करें पिछले साल 2020 की तो उस वक्त में महज 5 फीसदी डिलिवरीमैन ही कोरोना से संक्रमित हुए थे।
बढ़ सकता है वेटिंग पीरियड
कोरोना की दूसरी लहर में देश से अभी तक 18 फीसदी डिलिवरीमैन का पलायन हुआ है। जिसके चलते आने वाले दिनों में वेटिंग पीरियड और अधिक बढ़ने की संभावना है। अगले माह से ज्यादा प्रभावित इलाकों में 4-5 दिन वेटिंग बढ़ सकता है। बता दें कि बढ़ते कोरोना के चलते देश में लागू लॉकडाउन की वजह से सिलेंडर बुकिंग में भी कमी आई है। महीने दर महीने आधार पर देखें तो अप्रैल में कॉमर्शियल सिलेंडर बुकिंग 80 फीसदी कम हुई है। वहीं डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग में 25 फीसदी की कमी आई है। उज्जवला कस्टमर मंथली बुकिंग घटकर 20-25 फीसदी हुई है।
जल्द बदलने वाला है बुकिंग का तरीका
दूसरी तरफ सिलेंडर की बुकिंग को लेकर पिछले साल 1 नवंबर 2020 से कुछ बदलाव लागू हुए थे। जिसमें गैस सिलेंडर की बुकिंग को ओटीपी बेस्ड किया गया था, जिससे बुकिंग सिस्टम ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो सके। अब एक बार फिर एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम को ज्यादा आसान बनाने की तैयारी हो रही है। सरकार और तेल कंपनियां इस बात पर विचार कर रही हैं कि कंज्यूमर के लिए एलपीजी गैस बुकिंग और रीफिल की पूरी प्रक्रिया को आसान और तेज किया जाए। नए नियम के अनुसार, एलपीजी रीफिल के लिए कंज्यूमर सिर्फ अपनी ही गैस एजेंसी पर निर्भर न रहे. उसके करीब जो भी दूसरी गैस एजेंसी हो, उससे वो अपना एलपीजी सिलेंडर रीफिल करवा ले। सरकार और तेल कंपनियां इसके लिए एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार करेगी।
उंमग एप से बुक करें इंडेन, भारत गैस व एचपी सिलेंडर
1. प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से उंमग एप डाउनलोड कीजिए।
2. अगर आप ने पहले से उंमग एप पर रजिस्ट्रेशन किया है तो लॉग-इन कीजिए। अगर खुद को इस ऐप पर
3. पहले रजिस्टर नहीं किया था तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कीजिए।
4. अब होम स्क्रीन पर कैटेगरीज में जाइए।
5. यहां आपको यूटिलिटी का ऑप्शन मिलेगा।
6. इनमें से आप अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी को सेलेक्ट कर लीजिए।
7. यहां आपके गैस कनेक्शन से जुड़ी सभी तरह की जानकारी आ जाएगी।
8. आप यहां रिफिल गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
