नई दिल्ली। कर्ज की ईएमआई पर दी गई राहत यानी लोन मोरेटोरियम को सरकार बढ़ा सकती है। वित्त मंत्री ने ऐसा संकेत फिक्की के एक कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में लोन रिस्ट्रक्चरिंग की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आरबीआई से लोन मोरटोरियम बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। इस पर जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार कोरोना के संकट से लोगों को राहत देने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ईएमआई पर दी गई राहत की सुविधा आगे बढ़ाया जा सकता है। वे फिक्की के कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोन मोरेटोरियम को लेकर आरबीआई के साथ बातचीत चल रही है।

मार्च से लागू हुआ था लोन मोरेटोरियम
कोरोना वायरस की दिक्कतों के बाद लागू लॉकडाउन के बाद आर्थिक असर को देखते हुए आरबीआई ने मार्च में 3 महीने के लिए मोरेटोरियम (लोन के भुगतान में मोहलत) सुविधा दी थी। यह सुविधा मार्च से 31 मई तक 3 महीने के लिए लागू की गई थी। बाद में आरबीआई ने इसे 3 महीनों के लिए और बढ़ाते हुए 31 अगस्त तक के लिए लागू कर दिया था। इस प्रकार लोगों को कुल मिलाकर 6 महीने के लिए लोन मोराटोरियम सुविधा मिली हुई है।
रेटिंग एजेंसियों ने दी चेतावनी
वहीं ग्लोबल रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ने लोन मोरेटोरियम से एनपीए बढ़ने का अनुमान जताया है। एसएंडपी का कहना है कि वित्त वर्ष 2021 में भारतीय बैंकों का एनपीए बढ़कर 14 फीसदी तक जा सकता है। वित्त वर्ष 2020 में एनपीए 8.5 फीसदी था। रेटिंग एजेंसी ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय बैंकिंग सेक्टर की रिकवरी सालों पीछे चली जाएगी, इससे क्रेडिट फ्लो और अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित होंगे।
जानिए आरबीआई की राय
वहीं रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास भी कई बार भरोसा दिला चुके हैं कि कोरोना से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए हर संभव उठाने को केंद्रीय बैंक तैयार है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोराटोरियम नहीं बढ़ाने की स्थिति में लोन डिफॉल्ट का संकट बढ़ सकता है, क्योंकि कारोबार से लेकर नौकरीपेशा तक सबकी कमाई पर असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें : सिर्फ 15 साल में crorepati बना देता है ये प्लान, नोट करें डिटेल
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
