MP: प्रदेश में कई सारे लोग है जो खुद कारोबार शुरू करना चाहते है कारोबार के लिए उन्हें पैसे की जरुरत होती है और पैसे कम पड़ने पर वे लोन का सहारा लेते हैं अगर आप भी अपने कारोबार को शुरू करने के लिए लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो फिर मध्य प्रदेश सरकार की टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के जरिए कम ब्याज दर में लोन ले सकते है। इस योजना में आवेदन करना भी बहुत आसान है।

टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में सभी प्रकार के स्वरोजगार हेतु 10 हजार रु से 1 लाख रु तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर सालाना 7 फीसदी की दर से 5 साल के लिए नियमित लोन भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।
इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक का अनुसूचित जन जाति वर्ग का होना अनिवार्य है। आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। 18 से 55 वर्ष की आयु के बीच के आवेदक इस योजना में आवेदन के लिए पात्र है।
प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कुछ दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है जैसे प्राजेक्ट का कोटेशन, किरायानामा, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, समग्र आईडी, आय प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि।
टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आपको प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। यह एक फॉर्म खुलेगा उसको पूरा भरकर नेक्सट पर क्लिक करना है।
इसके बाद जन्मतिथि तथा मोबाइल नंबर पुन: भरकर प्रोफाइल बनायें बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ओटीपी दर्ज करना होगा और सब्मिट करना है।
इसके बाद आपको ई-केवाईसी करके लोन के लिए आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको नवीन आवेदन करें ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद सहमति के लिए एक चेक बॉक्स पर क्लिक करके सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद योजना का प्रकार का चयन करना है और बैंक की जानकारी दर्ज करके सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
अगले पेज पर जानकारी को चेक करके सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। अगले पेज पर आपको कारोबार से जुड़ी जानकारी को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
इसके बाद आपको भुगतान मोड का चयन चयन करना होगा। इसके बाद सबमिट कर देना है फिर आपको शुल्क का भुगतान कर देना है। इस प्रकार आप इस योजना में बेहद ही आसानी से आवेदन कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: MP Pratibha Kiran Scholarship: जानिए कैसे करें आवेदन
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
