नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप बीते हफ्ते करीब 56,877.12 करोड़ रुपये बढ़ गया है। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सबसे अधिक लाभ हुआ है। वहीं इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक व इनफोसिस का स्थान रहा है। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी और एसबीआई का मार्केट कैप घटा है।

टीसीएस को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
बीते सप्ताह के दौरान टीसीएस का मार्केट कैप 26,360.5 करोड़ रुपये बढ़कर 7,96,612.51 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 11,443.51 करोड़ रुपये बढ़कर 3,19,864.26 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसी बैंक का मार्केट कैप 8,329.51 करोड़ रुपये बढ़कर 3,39,341.06 करोड़ रुपये हो गया। इनफोसिस का मार्केट कैप 8,176.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,04,543.53 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 2,567.36 करोड़ रुपये बढ़कर 9,85,707.52 करोड़ रुपये हो गया।
इन कंपनियों का घटा मार्केट कैप
बीते हफ्ते एसबीआई का मार्केट कैप करीब 19,678.8 करोड़ रुपये कम हुआ है। अब एसबीआई की मार्केट कैप 2,85,409.08 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 15,359 करोड़ रुपये कम होकर 6,82,367.73 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,521.67 करोड़ रुपये कम होकर 3,91,269.72 करोड़ रुपये और आईटीसी की मार्केट कैप 3,748.24 करोड़ रुपये कम होकर 2,98,998.76 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,294.7 करोड़ रुपये कम होकर 4,38,482.68 करोड़ रुपये रह गया।
ये हैं भारत की टॉप 10 कंपनियों के नाम
-रिलायंस इंडस्ट्रीज
-टीसीएस
-एचडीफसी बैंक
-हिंदुस्तान यूनिलीवर
-एचडीएफसी
-आईसीआईसीआई बैंक
-कोटक महिंद्रा बैंक
-इन्फोसिस
-आईटीसी
-एसबीआई
यह भी पढ़ें : रिलायंस : आमलोगों को कैसे बनाया करोड़पति, जानें यहां
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
