LIC Q1 Results : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिये है। पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्राॅफिट 1299 प्रतिशत बढ़ा है और यह 9 हजार 543 करोड़ रु हो गया है। कंपनी ने एक वर्ष पहले की समान अवधि में 682 करोड़ रुपये का नेट प्राॅफिट दर्ज किया था।
30 जून तक ग्रोस गैर-निष्पादित परिसंपत्ति 2.48 फीसदी थी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 5.84 फीसदी थी। इसका नेट एनपीए पिछले साल के बराबर ही शून्य था। पहली तिमाही में निवेश से आय बढ़कर 90 हजार 309 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष 69 हजार 570 करोड़ रुपये थी।

30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी ने इंडिविजुअल सेगमेंट में कुल 32 लाख 16 हजार 301 पॉलिसियां बेचीं, जबकि कंपनी ने 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान 36 लाख 81 हजार 764 पॉलिसियां बेची थी।
भारतीय जीवन बीमा निगम के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती की तरफ से कहा गया है कि पॉलिसियों की संख्या में गिरावट काफी हद तक टिकट साइज मॉडल में बदलाव की वजह से है।
उन्होंने कहा कि हमने अपने टिकट आकार मॉडल और प्रोफिटेबल फेक्टर को बदलने पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि लेकिन हम आने वाली तिमाहियों में पॉलिसियों की संख्या में इजाफा देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Business Idea : गुलखैरा की खेती बना देगी मालामाल, जानिए कैसे शुरू करें
इंश्योरेंस कंपनी का फर्स्ट-ईयर प्रीमियम जो कारोबार इजाफे के संकेत देते है, इस तिमाही में 8.3 फीसदी की गिरावट के साथ 6 हजार 810 करोड़ रुपये रहा, जो एक वर्ष पहले 7 हजार 429 करोड़ रुपये था।
वहीं, नेट प्रीमियम आय 98 हजार 362 करोड़ रुपये रही, जो एक वर्ष पहले की अवधि में 98 हजार 351 करोड़ रुपये थी। कंपनी द्वारा शेयर होल्डर के अकाउंट से राशि का हस्तांतरण 799 करोड़ रु से घटकर 1.48 करोड़ रु हो गया।
यह भी पढ़ें : PMSBY : 20 रु में मिलता है 2 लाख का इंश्योरेंस, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
