Business Idea : अगर आप खेती करते हैं और आप खेती के जरिए मोटी कमाई करने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आप गुलखैरा की खेती कर सकते है। इसकी खेती से आप एक मोटी कमाई कर सकते हैं तो आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।
इस पौधे की एक बेहद ही खास बात ये है कि आप गुलखैरा को किसी भी फसल के बीच लगा सकते हैं और एक मोटी कमाई कर सकते हैं। इसका उपयोग सबसे अधिक दवाइयों में किया जाता है। ऐसे में इस फूल की खेती से किसान एक तगड़ी कमाई कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुलखैरा करीब 10 हजार रु क्विंटल तक बिक जाता है। एक बीघे में करीब 5 क्विंटल तक गुलखैरा निकलता है। ऐसे में एक बीघे में 50 हजार रु से 60 हजार रु की कमाई कर सकते हैं।
इस फसल की एक बेहद ही खास बात ये है कि इसकी एक बार बुवाई करने के बाद दूसरी बार मार्केट से बीज को नहीं खरीदना पड़ता है। इन्हीं फसलों के बीज से दोबारा बुवाई की जा सकती है।
नवंबर के महीने में गुलखैरा की बुवाई की जाती है। फसल अप्रैल और मई महीने में तैयार हो जाती है। फसल तैयार होने के बाद अप्रैल और मई के महीने में पौधों की पत्तियां और तना सूख कर खेत में ही गिर जाते हैं। जिसको बाद में इकट्ठा कर लिया जाता है।
गुलखैरा के पत्तियों, फूल और तने का उपयोग यूनानी दवाओं को भी बनाने में किया जाता है। वही, इसका इस्तेमाल मर्दाना ताकत की दवाओं में भी किया जाता है। इसके अलावा खांसी और अन्य कई रोगों के खिलाफ इस फूल से बनाई गई औषधियां बेहद ही फायदेमंद साबित होती हैं।
देश में अब लोग इस पौधे की खेती लोग तेजी से कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी के कई जिलों में लोग इस पौधे को खेती कर रहे हैं। हरदोई, उन्नाव जैसे जिलों के किसान इन पौधों की खेती कर रहे है और एक मोटी कमाई कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए इसकी खेती करना एक फायदा का सौदा साबित हो सकता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा



Click it and Unblock the Notifications