नयी दिल्ली। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी अपने 23 प्लान बंद करने जा रही है। अगर आप अगले महीने एलआईसी की कोई पॉलिसी लेने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि एलआईसी जनवरी में ही अपने 23 प्लान बंद कर देगी। अगर आप इन 23 प्लान में से कोई प्लान लेना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ 31 जनवरी तक का वक्त है। उसके बाद यह 23 प्लान बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इन प्लानों में जीवन आनंद, इनडोवमेंट प्लान, जीवन लक्ष्य, जीवन लाभ, जीवन मंगल, भाग्य लक्ष्मी, आधार स्तंभ, जीवन उमंग, माइक्रो बचत शामिल हैं। इसलिए यदि आप एलआईसी का कोई प्लान लेने की सोच रहे हैं तो जल्दी कीजिए। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि पिछले एलआईसी के कुल लाइफ फंड 28.3 लाख करोड़ रुपये के थे।
क्या है एलआईसी के इस फैसले की वजह
दरअसल लगातार ब्याज दर घटने के कारण एलआईसी के लिए अपनी पॉलिसी पर अच्छे रिटर्न देना मुश्किल होने लगता है। इसी वजह से एलआईसी अपने मौजूदा प्लान को बंद कर करके फिर नए सिरे से पॉलिसी लॉन्च करती है। वैसे एलआईसी इन प्लान को दोबारा लॉन्च कर सकती है। मगर बाद में इन प्लानों पर आपको कम ब्याज मिलेगा। एलआईसी का असल उद्देश्य कम ब्याज दर पर पॉलिसी लॉन्च करना है। यदि आप पॉलिसी पर अधिक ब्याज हासिल करना चाहते हैं तो 31 जनवरी तक एलआईसी का प्लान ले लें।
31 मार्च को बंद होगी एक दूसरी योजना
एलआईसी की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना भी 31 मार्च 2020 को बंद हो सकती है। अगर सरकार इस योजना को और आगे न बढ़ाये तो यह योजना बंद हो जायेगी। बता दें कि इस योजना में 60 वर्ष से अधिक वालों को हर महीने 10000 रुपये की पेंशन मिल सकती है। इस योजना के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। यह सरकारी योजना 31 मार्च तक ही खुली हुई है। आप इसमें 31 मार्च तक निवेश कर सकते हैं। इसमें एलआईसी के जरिये ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से निवेश किया जा सकता है।
कितना कर सकते हैं निवेश
इस योजना में 1.5 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है, जिस पर हर महीने 1000 रुपये से 10000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। 1.5 रुपये जमा करवाने पर 1000 रुपये रुपये की पेंशन मिलेगी। वहीं अगर आप 10000 रुपये की मासिक पेंशन चाहते हैं तो आपको 15 लाख रुपये जमा करने होंगे। पीएमवीवीवाई में आपको सालाना 8 फीसदी से 8.30 फीसदी का गारंटीड रिटर्न मिलेगा। मगर यह इस पर निर्भर करता है कि आप कितने समय पर भुगतान चाहते हैं। इस योजना में मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक पेंशन भुगतान लेने का ऑप्शन होता है। ध्यान रहे कि आपको मिलने वाली राशि पर टैक्स लगेगा।
यह भी पढ़ें - LIC : रोज 22 रुपये देकर मिल सकती है ये पॉलिसी, जानिए फायदे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications