LIC Dividend: भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है जो करीब 70 सालों से मार्केट में टिकी हुई है। इसने कल यानी शुक्रवार को सरकार को 24,441 करोड़ रुपए की राशि डिविडेंड के तौर पर दी है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय कार्यालय के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक के हैंडल पर शेयर की गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है की लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2441.4 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया यानी एलआईसी का मालिकाना भारत सरकार के पास है। देश की सबसे बड़ी इस बीमा कंपनी में सरकार के हिस्सेदारी 96.5 प्रतिशत की है।

वहीं अगर बात करते हैं पिछले साल के तो लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने भारत सरकार को 1831.009 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक दिया था। इस हिसाब से इस साल एलआईसी ने सरकार को पिछले साल के मुकाबले करीब 6000 करोड़ रुपए से ज्यादा का डिविडेंड दिया है।
एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहती निवृत्ति मंत्री निर्मला सीतारमण को जब यह चेक सौंपा, तो उसे समय फाइनेंशियल सर्विसेज के सेक्रेटरी विवेक जोशी भी मौजूद थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की एलआईसी का मालिकाना हक अभी भी भारत सरकार के पास है जो कि अब घटकर 96.5 फीसदी हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले भारत सरकार के पास एलआईसी की 100 प्रतिशत की ओनरशिप थी। लेकिन सरकार ने एक इनिशियल पब्लिक आफरिंग के जरिए इसके 3.5 परसेंट शेयर्स को बेच दिया था, जिसके बाद देश के इस सबसे बड़ी बीमा कंपनी में सरकार की ओनरशिप घटकर 96.5 प्रतिशत की रह गई है।
वहीं बात की जाए एलआईसी के मार्केट परफॉर्मेंस की तो शुरुआत में धीमापन दिखाने के बाद अब इस बीमा कंपनी के शेर अपने इन्वेस्टर्स को जबर्दस्त फायदा दे रहे हैं। कल बाजार बंद होने तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एलआईसी के शेयर्स में 0.69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी और यह 1029.90 रुपए के भाव पर बंद हुए थे।
आज शनिवार को भी खुला है शेयर बाजार
वैसे तो शनिवार को शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होता है और बाजार बंद रहता है। लेकिन आज शनिवार यानी 2 मार्च 2024 को शेयर बाजार में दो स्पेशल ट्रैडिंग सेशन चलाए जा रहे हैं और इसी वजह से बाजार खुला भी है। स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा चलाए जा रहे यह स्पेशल ट्रेडिंग सेशन डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारी का परीक्षण के लिए किया जा रहा है।
आज एलआईसी के शेयर का क्या है हाल
बाजार खुलने की वजह से आज एलआईसी के शेयर्स में भी तेजी देखने को मिली है। शनिवार को लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया के शेयर्स में 1.24 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला और 10:00 बजे तक कंपनी के शेयर 1035.45 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर इसके पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की बात की जाए तो, इसका पिछले 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1175 रुपए और निचला स्तर 530.05 रुपए रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
