LIC Index Plus Plan: शेयर बाजार जैसे रिटर्न के साथ मिलेगा इंश्योरेंस का फायदा

LIC Index Plus Plan: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन को उसकी शानदार बीमा पॉलिसी के लिए जाना जाता है। गौरतलब है कि लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के द्वारा एक और नया प्लान 6 फरवरी को लॉन्च किया गया है। लोगों के बीच में भी इस पॉलिसी को लेकर काफी बातचीत हो रही है। हम आपको इस आर्टिकल में एलआईसी के इसी प्लान के बारे में बताने जा रह7े हैं। इस प्लान का नाम एलआईसी इंडेक्स प्लस है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह एक यूनिट लिंक्ड प्लान है। आइए आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि आपको इसके बारे में सबकुछ पता चल सके और आप इसमें अपने हिसाब के पैसे इनवेस्ट कर सकें।

LIC

इस प्लान की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको पर्सनल इंश्योरेंस के साथ सेविंग का मौका मिलता है। मतलब आप अपने परिवार की सुरक्षा तो कर ही रहे हैं, साथ ही पैसों की बचत भी कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस इ्ंश्योरेंस पॉलिसी में हर साल 2.5 लाख रुपए तक का प्रीमियम टैक्स फ्री भी है। यानीू अगर आप इसमें पैसे डाल रहे हैं, तो आपके टैक्स की बचत भी हो रही है।

इतने सारे फायदे होने की वजह से ही लोगों के ये पॉलिसी काफी पसंद आ रही है। इस पॉलिसी को मिनिमम 2500 रुपए के प्रीमियम से शुरू किया जा सकता है। इस प्लान को खरीने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 90 दिन की रखी गई है। वहीं ज्यादा से ज्यादा से उम्र 50 या 60 साल की होती है।

गौलतलब है कि मैक्सिमम एज बेसिक सम एश्योर्ड के हिसाब से सेट की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस प्लान के तहत आपके पैसों को निफ्टी 50 और 100 के शेयर्स में भी इनवेस्ट किया जाएगा।

इसके बारे में बताते हुए एलआईसी के चेयर पर्सन ने कहा कि कंपनी की इस योजना से लोगों को रेगुलर प्रीमियम और पर्सनल लाइफ इश्योरेंस का फायदा मिलता है। इस पॉलिसी में आपको निवेश का मौका भी मिलता है।

यह एक यूनिट लिंक्ड प्लान है और इसमें आपको फ्लेक्सी ग्रोथ फंड और फ्लेक्सी स्मार्ट ग्रोथ फंड जैसे ऑप्शन भी मिल रहे हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं। इसकी मैच्योरिटी के लिए आपकी आयु 18 साल से लेकर 75 या 85 साल तक होता है।

इस पॉलिसी के तहत आपको रिस्क कवर वार्षिक प्रीमियम के 7 से 10 गुना के बराबर मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एलआईसी ने कहा कि इसमें हर 5 साल में गारंटीड बढ़ोतरी होती रहेगी।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 5 साल के बाद आप चाहें तो इसमें आप पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन ये निकासी आंशिक निकासी की जा सकती है।

इस स्कीम में पैसे इनवेस्ट करने का मिनिमम टाइम पीरियड 10 साल का था और इसका मैक्सिमम टाइम पीेरियड 25 साल का था। इसके अलावा इसे आप कभी भी सरेंडर भी कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एलआईसी के इस प्लान को आप ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोंनो तरीकों से खरीद सकते है। इस लिए इसे लेने में आपको किसी तरह की दिक्कत भी नहीं होगी।

आपकी जानकारी के लि्ए बताते चलें अगर आप 50 साल या इससे ज्यादा की उम्र में पहुंचते हैं, तो आपका प्रीमियम सम एश्योर्ड का 7 गुना होगा। गौरतलब है की इसमें मैक्सिमम प्रीमियम की कोई सीमा नहीं होती है। इसका एक साल का प्रीमियम 30,000 रुपए का है और इसका लॉक इन पीरियड 5 साल का है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+