देश के सबसे बड़े आईपीओ का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। सेबी के पास एलआईसी आईपीओ का ड्राफ्ट जमा होने के बाद इन्वेस्टर्स की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 22। देश के सबसे बड़े आईपीओ का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। सेबी के पास एलआईसी आईपीओ का ड्राफ्ट जमा होने के बाद इन्वेस्टर्स की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं। हर किसी को यह जानने की जल्दी है कि आखिर कब यह आईपीओ ओपन मार्केट के दरवाजे पर दस्तक देने वाला है।

अगले महीने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने जा रही भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) न सिर्फ सरकारी ऋण का सबसे बड़ा धारक है बल्कि जी-सेक का 19 प्रतिशत का मालिक भी है। वह इक्विटी की सबसे बड़ी इकलौती मालिक और सबसे बड़ी फंड प्रबंधक होने के साथ पारिवारिक बचत की सबसे बड़ी धारक भी है। यहां तक कि एक रिर्पोट के अनुसार एसबीआई जमा भी एलआईसी के सामने छोटा है। LIC : इस प्लान में एक बार पैसे जमा कर पाएं 12 हजार रु की पेंशन, नहीं होगी रिटायरमेंट के बाद दिक्कत
स्विस ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी के पास कुल 80.7 लाख करोड़ रुपये की अपरिपक्व सरकारी प्रतिभूतियों का करीब 17 प्रतिशत है। भारतीय रिजर्व बैंक भी सरकारी प्रतिभूतियों के मामले में एलआईसी के बाद दूसरे स्थान पर ही आता है। जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के नेतृत्व में, वाणिज्यिक बैंक सामूहिक रूप से लगभग 40 प्रतिशत के मालिक हैं। बाकी बीमा कंपनियों की इसमें हिस्सेदारी संयुक्त रूप से सिर्फ 5 प्रतिशत ही है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी का सरकारी प्रतिभूति स्वामित्व मार्च 2019 में सबसे ज्यादा रहा था जब उसके पास 20.6 फीसदी प्रतिभूतियां थीं। यूबीएस की रिपोर्ट कहती है कि कुल प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 520 अरब डॉलर हैं और एलआईसी करीब तीन लाख करोड़ डॉलर के इक्विटी बाजार में सबसे बड़ा संस्थागत निवेशक है।
इसके अलावा एलआईसी के पास घरेलू संस्थागत इक्विटी एयूएम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भी है। यह देश में सभी इक्विटी म्यूचुअल फंड के आधे से भी अधिक है। इक्विटी बाजार में भी एलआईसी की हिस्सेदारी करीब चार फीसदी है। इस तरह सरकार के बाद यह अकेली सबसे बड़ी हितधारक है। एलआईसी के पास दिसंबर 2021 में आरआईएल में 10 प्रतिशत, टीसीएस, इंफोसिस एवं आईटीसी में पांच-पांच प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एसबीआई में चार-चार प्रतिशत हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications