पेंशन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए देश की सबसे बड़ी कंपनी एलआईसी के जीवन सरल पेंशन प्लान बेस्ट हो सकती हैं। इस प्लान के तहत आपको सिर्फ एक बार पैसे जमा करने हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 21। पेंशन प्लान लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए देश की सबसे बड़ी कंपनी एलआईसी के जीवन सरल पेंशन प्लान बेस्ट हो सकती हैं। इस प्लान के तहत आपको सिर्फ एक बार पैसे जमा करने हैं। जिसके बाद आपको रिटायरमेंट के बाद जीवन भर जिंदगी भर सालाना कम-से-कम 12 हजार रुपये की पेंशन पा सकेंगे। पेंशन की यह राशि प्लान की पर्चेज वैल्यू पर निर्भर करती है। पेंशन पाने का विकल्प आप मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर चुन सकते हैं। यह एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस प्लान को पति/पत्नी के साथ भी लिया जा सकता है। चलिए आइए जानते हैं कि एलआईसी की सरल पेंशन योजना के फीचर्स और फायदे क्या हैं।

जानिए पॉलिसी के बारें में
- एलआईसी की यह पॉलिसी एक स्टैंडर्ड इमिडिएट एन्यूटी प्लान है।
- इसमें पॉलिसीधारक एकमुश्त राशि के जरिये प्लान को खरीदकर दो एन्यूटी प्लान में से किसी एक को चुन सकता है।
- बता दें कि पहले विकल्प के तहत बीमाधारक को जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी और उसकी मौत के बाद पेंशन रुक जाएगी व नॉमिनी को खरीद मूल्य का 100 फीसदी भुगतान कर दिया जाएगा।
- जबकि दूसरे विकल्प के तहत बीमाधारक व उसके जीवनसाथी में दोनों में किसी एक के जीवित रहने तक पेंशन का भुगतान होगा। वहीं दोनों की मौत के बाद पेंशन रुक जाएगी और नॉमिनी या उत्तराधिकारी को पॉलिसी के पर्चेज प्राइस का 100 फीसदी भुगतान कर दिया जाएगा।
12000 हजार रुपये के पेंशन का विकल्प
इस प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा सकता है। यह प्लान 40-80 वर्ष की उम्र के लोग खरीद सकते हैं। इस प्लान के तहत हर महीने कम से कम 1000 रुपये, तिमाही 3000 रुपये, छमाही 6000 रुपये और सालाना 12000 हजार रुपये के पेंशन का विकल्प है।
सरेंडर करने का भी आप्शन
पॉलिसी खरीदने के छह महीने के बाद इसे सरेंडर कर सकते हैं। सरेंडर करने पर खरीद मूल्य की 95 फीसदी राशि वापस होगी और अगर पॉलिसी पर कोई लोन लिया हुआ है तो इसे काटकर बाकी राशि वापस होगी। पॉलिसी खरीदने के छह महीने के बाद लोन हासिल कर सकते हैं. अगर आपको पॉलिसी नहीं पसंद आ रही है तो पॉलिसी बॉन्ड जारी होने के 15 दिनों के भीतर इसे वापस ले सकते हैं। ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने के मामले में यह फ्री लुक पीरियड 30 दिन है। पॉलिसी का न्यूनतम खरीद मूल्य मिनिमम एन्यूटी, चुने गए विकल्प और बीमाधारक की उम्र पर निर्भर करता है। मैक्सिमम पर्चेज प्राइस की कोई लिमिट नहीं है। एन्यूटी का मतलब उस राशि से है, जो बीमा कंपनी जमा पैसे के बदले ग्राहक को एक निश्चित समय अंतराल पर प्रदान करती है।
11 मार्च को आ सकता है एलआईसी आईपीओ
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी ) ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, एलआईसी के आईपीओ का साइज 8 अरब डॉलर (करीब 60,000 करोड़ रुपये) होगा, जो देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। एलआईसी आम निवेशकों से पहले एंकर निवेशकों के लिए 11 मार्च को अपना आईपीओ खोलेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications