देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एलआईसी आईपीओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है तो अगर आप भी रूचि रखते है हमारी खबर जरुर पढ़ें।
नई दिल्ली, फरवरी 18। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी ) के आईपीओ का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एलआईसी आईपीओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है तो अगर आप भी रूचि रखते है हमारी खबर जरुर पढ़ें। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी ) ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, एलआईसी के आईपीओ का साइज 8 अरब डॉलर (करीब 60,000 करोड़ रुपये) होगा, जो देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

LIC : बेकार पड़े हैं 21,500 करोड़ रुपये, कोई लेने वाला नहीं
11 मार्च को आ सकता है एलआईसी आईपीओ
रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी आम निवेशकों से पहले एंकर निवेशकों के लिए 11 मार्च को अपना आईपीओ खोलेगी। रिपोर्ट में कहा गया कि एंकर निवेशकों के एक-दो दिन बाद इस आईपीओ को आम निवेशकों के लिए खोला जाएगा। चूंकि 11 मार्च को शुक्रवार है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि एलआईसी का आईपीओ सोमवार 14 मार्च को आम निवेशकों के लिए खुल सकता है। एलआईसी के इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) को मार्च के पहले हफ्ते तक मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद इस आईपीओ के प्राइस बैंड को तय किया जाएगा और इसके लिए अंतिम पेपर जमा किया जाएगा। एलआईसी और वित्त मंत्रालय की तरफ से खबर लिखे जाने से इस पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई थी।
आईपीओ से 65,400 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी
मिली खबर के मुताबिक देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी, अपने आईपीओ से 65,400 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कंपनी का इश्यू प्राइस 2000-2100 रुपए तय हो सकता है। इसमें रिटेल इनेवस्टर्स के साथ कंपनी के कर्मचारियों और पॉलिसीहोल्डर्स को कुछ डिस्काउंट मिल सकता है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों को इश्यू प्राइस पर 10% डिस्काउंट मिल सकता है। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स को 5% तक की छूट मिल सकती है। सरकार ने इश्यू के लिए इनवेस्टर्स के साथ रोडशो शुरू कर दिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इनवेस्टर्स की क्षमता देखने और सरकार के साथ बातचीत के बाद प्राइसिंग में बदलाव हो सकता है।
एलआईसी वेबसाइट पर पैन डिटेल कैसे अपडेट करें
चरण 1: एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाएं।
या सीधे पेज पर जाएं- https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/
चरण 2: होम पेज से, 'ऑनलाइन पैन पंजीकरण' विकल्प चुनें।
चरण 3: ऑनलाइन पैन पंजीकरण पृष्ठ पर, 'आगे बढ़ें' बटन पर टैप करें।
चरण 4: अपना सही ईमेल पता, पैन, मोबाइल नंबर और एलआईसी पॉलिसी नंबर प्रदान करें।
चरण 5: बॉक्स में कैप्चा कोड दर्ज करें।
चरण 6: 'ओटीपी प्राप्त करें' पर क्लिक करें
चरण 7: एक बार जब आप ओटीपी प्राप्त कर लेते हैं, तो ओटीपी अंकों को पोर्टल पर इसके लिए प्रदान की गई जगह में इनपुट करें और सबमिट करें।
पैन-एलआईसी स्टेटेस कैसे जांचें
चरण 1: https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाएं
चरण 2: पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और पैन जानकारी, साथ ही कैप्चा दर्ज करें। फिर सबमिट बटन दबाएं।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications