Ladli Behna Yojana 25th Kisht: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 जून को जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'लाड़ली बहना योजना' की 25वीं किस्त लाभार्थियों को ट्रांसफर करेंगे। इस बार सरकार कुल 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1,551.44 करोड़ रुपये भेजेगी।

इतने रुपये होंगे खाते में ट्रांसफर
गौरतलब है कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,250 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके और उनके जीवनस्तर में सुधार हो सके।
हाल ही में सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान, जहां शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार 'लाड़ली बहना योजना' के तहत दी जाने वाली मासिक राशि को बढ़ाकर ₹3,000 तक करने पर विचार कर रही है। इससे लाखों महिलाओं को और अधिक आर्थिक मदद मिल सकेगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 27 लाख से अधिक लाभार्थियों को 39.14 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मोहन यादव 56.68 लाख लाभार्थियों के खातों में 341 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर वे जबलपुर में अलग-अलग विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। यह आयोजन जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र में होगा, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल होंगे।
कब हुई योजना की शुरुआत?
इस योजना की शुरुआत साल 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।
इस योजना से मिलती है आर्थिक सहायता
राज्य सरकार की संबल योजना प्रदेश के श्रमिक वर्ग के लिए एक अहम योजना है। इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों को हर साल एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है। स्थायी विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये, आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये और अंतिम संस्कार के लिए 5,000 रुपये की मदद दी जाती है। महिला श्रमिकों को मातृत्व सहायता के रूप में 16,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही, सरकार श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए उनकी पूरी ट्यूशन फीस भी वहन करती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications