नई दिल्ली। साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में काफी उठा-पटक देखने को मिली। आज सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन क्लोजिंग काफी मजबूती के साथ हुई। निफ्टी करीब 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 11,872 के करीब बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स में भी 170 अंकों की बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई। आज बैंकिंग शेयरों में आखिरी डेढ़ घंटे में जोरदार खरीदारी आई और बैंक निफ्टी करीब 200 अंकों से ज्यादा की तेजी रही। आज के कारोबार में ICICI Bank का शेयर नई ऊंचाई पर बंद हुआ है।
अन्य इंडेक्स का हाल
बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

निफ्टी के टॉप गेनर
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 498.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईओसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 136.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इनफोसिस का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 705.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 66 रुपये की तेजी के साथ 4,210.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 1,273.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 208.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
वेदांता का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 144.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 282.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 39 रुपये की गिरावट के साथ 1,375.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 112 रुपये की गिरावट के साथ 4,003.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : आधार : सरकार ने सबको दी राहत, बदल दिया नियम
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
