नई दिल्ली। सरकार ने आधार में कुछ जरूरी परिवर्तन के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है। इसके बाद आधार में बदलाव आसान हो जाएंगे। सरकार ने इसके लिए जरूरी अधिसूचना जारी कर दी है। आधार देश में बड़ा ही महत्वपूर्ण दस्तावे है, जिसके बिना ढेर सारी जरूरी काम नहीं हो सकते हैं।
क्या हुआ है बदलाव
अब आधार में स्थाई पते के साथ ही एक अस्थाई पता भी जोड़ा जा सकता है। इस बात की सुविधा सरकार ने दे दी है। सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा, जो अक्सर शहर बदलते रहते हैं।
आधार में कैसे जोड़ें अस्थाई पता
आधार में अभी तक स्थाई पता देने का विकल्प ही था। इसके लिए लोगों को पते का प्रमाण देना पड़ता है। यह स्थाई पता आधार जारी होते वक्त ही देना होता है। हालांकि अगर बाद में यह स्थाई पता बदलता है तो इसे बदलवाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए लोगों को पते का प्रमाण देना पड़ता है। लेकिन सरकार ने अब आधार में एक और फीचर जोड़ दिया है। लोग इसमें खुद का घोषणा पत्र देकर अपना अस्थाई पता जुड़वा सकते हैं। इसके बाद अगर आप दूसरे शहर में हैं और बैंक खाता या मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए आवदेन करते हैं, तो आधार में जोड़े अस्थाई पते के ऐसा हो सकता है। यानी अब इस अस्थाई पते के आधार पर भी लोगों की केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
किसे होगा फायदा
आधार में अस्थाई पता जोड़ने की सुविधा मिलने का सबसे बड़ा फायदा उन लागों को होगा, जो नौकरी या अन्य काम के सिलसिल में अपने स्थाई पते से दूर रहने के लिए जाते हैं। ऐसे लोग आधार में दिए पते के आधार लोकल मोबाइल कनेक्शन लेने या बैंक खाता खोलने में परेशानी महसूस करते थे। सरकार ने इन लोगों की दिक्कतों को देखते हुए आधार में नई सुविधा जोड़ी है। इस सुविधा के अनुसार स्थाई पता के साथ अब अस्थाई पता भी आधार में जोड़ा जा सकता है। अस्थाई पते के लिए लोगों को खुद का एक प्रमाणपत्र देना होगा और इसी से आधार कार्ड में अस्थाई पता जुड़ जाएगा। अभी तक आधार में केवल स्थाई पते का ही प्रावधान था, लेकिन अब अस्थाई पते को भी जोड़ा गया है। आधार में दी गई इस सुविधा से अब बैंक खाता खोलना आसान हो जाएगा। आधार में यह बदलावा सरकार ने मनी लांड्रिंग रोकथाम (रिकॉर्ड की देखरेख) नियम में संशोधन के जरिये किया गया है.
अभी तक क्या थे नियम
अभी तक आधार में पता बदलाने के नियम के तहत केवल स्थाई पता ही बदलता था। इसका कारण यह था कि आधार में केवल स्थाई पता देने का ही विकल्प था। इसमें अस्थाई या वर्तमान पते का विकल्प नहीं था। अब आधार कार्ड में वर्तमान पते का विकल्प जोड़ा गया है। यह वर्तमान पता जब भी व्यक्ति चाहे आसानी से बदलवा सकेगा। इसके लिए स्वयं का एक घोषणा-पत्र आधार अथॉरिटी को देना होगा और इसी के माध्यम से इसे बदल दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया आसान होने के चलते लोगों को काफी सहूलियत होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
