मुंबई। घरेलू शेयर बाजार को इस सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजे और प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे समेत कई अन्य कारकों से दिशा मिलेगी। खासतौर से सप्ताह के दौरान जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार रहेगा। इसके अलावा, मानसून की प्रगति, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कमत समेत कोरोनावायरस संक्रमण की रिपोर्ट से बाजार की चाल प्रभावित होगी।

आरबीई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक चार अगस्त से शुरू होने जा रही है और छह अगस्त यानी गुरुवार को बैठक के नतीजे आने वाले हैं जिसका बाजार को इंतजार रहेगा। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सिपला, ल्युपिन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन समेत कंई कंपनियां चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इसके अलावा कई ऑटो कंपनियों की बिक्री के जुलाई महीने के आंकड़े एक अगस्त से ही आने लगे हैं जिनका असर बाजार पर सप्ताह के आरंभ से ही देखने को मिलेंगे।
देश के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र से संबंधित जुलाई महीने के परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) इस सप्ताह जारी होंगे, जिससे लॉकडाउन में ढील में पटरी पर लौटती आर्थिक गतिविधियों का हाल जानने को मिलेगा। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम और ल्युपिन के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे गुरुवार को जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा और सिपला के वित्तीय नतीजे शुक्रवार को जारी होंगे।
मानसून की प्रगति पर भी बाजार की नजर होगी क्योंकि मानसून सीजन के पहले दो महीने के दौरान जून में जहां देशभर में औसत से 17 फीसदी ज्यादा बारिश हुई वहां जुलाई में औसत से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। बेहतर मानसून के अनुमानों से बंपर फसल की उम्मीद की जारी है। लिहाजा आगे मानसून की प्रगति पर बाजार की नजर बनी रहेगी।
उधर, कोरोनावायरस का कहर लगातार गहराता जा रहा है और नए मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में कोरोना का साया बाजार पर इस सप्ताह भी बना रहेगा। हालांकि घरेलू शेयर बाजार की चाल बहुत हद तक विदेशी संकेतों पर निर्भर करेगा। इसलिए विदेशों में खासतौर से अमेरिका और चीन में जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलेगा। घरेलू बाजार की चाल तय करने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफपीआई और घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई के निवेश के प्रति रुझानों से की अहम भूमिका होगी।
यह भी पढ़ें : KVP : पैसा हो जाएगा दोगुना, सरकार देती है गारंटी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
