नई दिल्ली। सभी चाहते हैं कि उनका पैसा जल्द से जल्द दोगुना हो जाए, लेकिन साथ ही इच्छा रहती है कि जमा किए गए पैसे की पूरी सुरक्षा भी रहे। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम शानदार मौका है। यहां पर पैसा दोगुना होने के साथ ही इसकी सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। ऐसी गारंटी देश में और कहीं नहीं मिलती है। बैंक में जमा पैसा भी डूब सकता है। सरकार ने हाल ही में नियम बदलें, जिससे बैंकों में जमा केवल 5 लाख रुपये की सुरक्षित है, उसके ऊपर की जमा जोखिम के अधीन है। लेकिन पोस्ट ऑफिस में जमा किसी भी स्कीम में पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इस सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। पोस्ट ऑफिस में कितना भी जमा किया जाए पूरे निवेश की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। ऐसे में अगर आप भी किसान विकास पत्र (केवीपी) में निवेश करना चाहते हैं तो आइये जानते हैं इस योजना का पूरा डिटेल।
किसान विकास पत्र (केवीपी) अभी जानिए कितना मिल रहा है ब्याज
किसान विकास पत्र (केवीपी) में निवेश करने पर इस वक्त 6.9 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं में हर तीन महीने पर ब्याज दरें तय होती है। यह दरें 1 जुलाई 2020 को तय हुई हैं। यानी अगर आप 30 सितंबर 2020 तक इस ब्याज दर पर निवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सितंबर तक निवेश नहीं करते हैं तो यह ब्याज दरें 1 अक्टूबर 2020 से बदल भी सकती हैं। जैसा आजकल माहौल है उस हिसाब से यह कम भी हो सकती हैं। इसलिए अगर 6.9 फीसदी पर पैसा जमा करना है तो आपके पास 30 सितंबर तक मौका है।
किसान विकास पत्र (केवीपी) में कौन कर सकता है निवेश
किसान विकास पत्र (केवीपी) में निवेश करने वाले की उम्र न्यूनतम 18 साल होना जरूरी है। हालांकि यह योजना नाबालिगों और जॉइंट अकाउंट होल्डर्स के लिए भी है। वहीं किसान विकास पत्र (केवीपी) में एचयूएफ या एनआरआई को छोड़कर ट्रस्ट भी निवेश कर सकते हैं।
कितने दिनों में किसान विकास पत्र (केवीपी) में पैसा हो जाता है दोगुना
किसान विकास पत्र (केवीपी) में जमा पैसा मेच्योरिटी पीरियड के बाद दोगुना हो जाता है। पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड 124 महीना है। इस प्रकार आपका पैसा 10 साल और 4 महीने के बाद दोगुना हो जाएगा। अगर आप इस स्कीम में पैसा जमा करना चाहते हैं तो 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10,000 रुपये या कितना भी निवेश किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
