Success Story : पिछले कुछ सालों में देश में युवा उद्यमियों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। इसमें फ्लिपकार्ट और ओला जैसी नामी कंपनियों के फाउंडर के नाम भी शामिल है। जिन्होंने देश के ऑनलाइन बाजार में गहरी छाप छोड़ी है।
इसी कड़ी में कामथ ब्रदर्स का भी नाम आता है। जिन्होंने देश के सबसे बड़े डिस्काउंट ब्रोकर प्लेटफार्म जेरोधा की स्थापना की। वर्ष 2010 में नितिन और निखिल कामथ ने मिलकर जेरोधा को लॉन्च किया। आज दोनों भाइयों का छोटा सा स्टार्ट अप लगभग 30 हजार करोड़ रु की कंपनी में तब्दील हो गया है।

कारोबार में वही, लोग सफल होते हैं जो कारोबार के फ्यूचर को जान लें। जिरोधा की शुरुआत से पहले शायद नितिन और निखिल कामथ ने यह भांप लिया था कि आने वाले समय में देश में स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और डिस्काउंट ब्रोकर की जबरदस्त मांग होगी तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।
जेरोधा के फाउंडर्स कामथ ब्रदर्स के पास शेयर और फाइनेंस सेक्टर से जुड़ा कोई अनुभव नहीं था। अगर नितिन कामथ की बात करें तो वो एक इंजीनियर हैं तो निखिल कामथ ने स्कूल में ही पढ़ाई छोड़ दी थी लेकिन, फिर भी अपने दम पर देश की दिग्गज स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी खड़ी कर दी।
इसकी एक खास बात ये है कि जेरोधा बिना फंडिंग के शुरू हुई। आज भी इसमें किसी अन्य फर्म का पैसा नहीं लगा है। दोनों भाइयों ने ही मिलकर कंपनी को प्रॉफिटेबल बना दिया।
ऐसे आया जिरोधा का आइडिया
स्टॉक ब्रोकिंग के बिजनेस में उतरने से पहले जेरोधा के फाउंडर और सीईओ, नितिन कामथ ने इस काम के बारे में अपनी समझ विकसित की। हालांकि, स्टॉक मार्केट में कोई ऐसा नहीं है जिसने शुरुआत में हाथ नहीं जलाए हो और नितिन कामथ के साथ भी ऐसा ही हुआ।
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, कम पैसे में मिलने वाले शेयर ने काफी निवेश किया लेकिन उन्हें वर्ष 2001-2002 में स्टॉक मार्केट में आई मंदी की वजह से नुकसान उठाना पड़ा। नितिन ने इसके बाद नाइट शिफ्ट में एक कॉल सेंटर में नौकरी की और अपनी ट्रेडिंग जर्नी का जारी रखा।
नितिन ने जेरोधा शुरू करने से पहले एक ब्रोकिंग फर्म में काम किया और उन्होंने काफी जरूरी अनुभव को हासिल किया। इसके बाद अपने भाई निखिल कर्म के साथ मिलकर उन्होंने जेरोधा की शुरुआत की।
वही, अगर हम निखिल कामथ की बात करें तो फिर निखिल कामथ की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। निखिल ने 10वीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने कारोबार में आगे बढ़ने के लिए अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर स्टॉक ट्रेडिंग का अध्ययन किया। इसके साथ ही निखिल कामथ ने दोस्तों के लिए एसेट मैनेजमेंट का काम शुरू कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-2023 के दौरान नितिन और निखिल कामथ ने सैलरी के तौर पर लगभग 195.4 करोड़ रु पाए।
अगर हम इस राशि को रोजाना के हिसाब से कलकुलाते करें तो यह 53 लाख से ज्यादा बैठती है। एंटरेकर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जेरोधा के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ ने कंपनी की कीमत लगभग 30,000 करोड़ रुपये आंकी है।
यह भी पढ़ें: Higher Education के लिए ले रहे है Education Loan, इन बातों का रखें ध्यान
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
