Education loan छात्रों की शैक्षणिक आकांक्षाओं को आकार देने में काफी जरूरी भूमिका निभाता हैं। एजुकेशन लोन देश में निरंतर महंगी हो रही शिक्षा के लिए एक फाइनेंशियल ब्रिज के रूप में कार्य कर रहा है। यह लोन आपको हायर स्टडीज करने और अपने करियर के लक्ष्यों को हासिल करने में सहायता है।
छात्रों की शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करने और छात्रों को वित्तीय सहायता देने के लिए बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों द्वारा एजुकेशन लोन की पेशकश की जाती है। यह एजुकेशन लोन आम तौर पर आवास व्यय, ट्यूशन फीस, अध्ययन सामग्री और पाठ्यक्रम अवधि के दौरान किए गए अन्य संबंधित लागतों को कवर करते हैं। अगर आप एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करते है तो फिर आपको कुछ बातों का ध्यान देना काफी जरूरी है।

फंड की एक्सेसिबिलिटी
एक्सेसिबिलिटी एजुकेशन लोन के प्राथमिक लाभों में से एक है। विभिन्न आर्थिक पृष्ठभूमि वाले छात्र देश या विदेश के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए एजुकेशन लोन के लिए बैंक या वित्तीय संस्थान में आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद बैंक या वित्तीय संस्थान कोर्स फीस संस्थान की रिपुटेशन और एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की वित्तीय परिस्थितियों के आधार पर लोन की राशि को मंजूरी देते हैं।
ब्याज
अगर हम एजुकेशन लोन पर ब्याज की दरें की बात करें तो फिर एजुकेशन लोन पर ब्याज दरें कर्ज देने वाले बैंक या वित्तीय संस्थान, लोन राशि और मौजूदा मार्केट स्थितियों के आधार पर भिन्न हो सकती हैं।
कई सारे बैंक है जो प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों की पेशकश करते हैं, और कुछ स्कीम्स छात्रों के लिए रियायती ब्याज दरें प्रदान करती हैं।
रिपेमेंट
आम तौर पर एजुकेशन लोन के मामले में रिपेमेंट कोर्स पूरा होने के बाद शुरू होता है। कुछ बैंक या वित्तीय संस्थान एक ग्रेस पीरियड देते हैं, जिससे उधर लेने वाले शख्स को रिपेमेंट शुरू करने से पहले एंप्लायमेंट सिक्योरिटी की अनुमति मिलती है। कई सालों तक रिपेमेंट टेन्योर बढ़ सकती है, जिससे छात्रों को शिक्षा के बाद अपने वित्त के प्रबंधन में सहूलियत मिलती है।
बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी की तरफ से उधार लेने वाले व्यक्ति के पास 15 वर्ष तक की अवधि में अपना एजुकेशन लोन का भुगतान करने का ऑप्शन होता है। छात्रों को इसके अलावा एक भुगतान अंतराल दिया जाता है जिसे अधिस्थगन कहा जाता है।
टैक्स में छूट
एजुकेशन लोन के कई लाभ हैं। एजुकेशन लोन चुकाने पर कर्ज लेने वाले शख्स को इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80ई के तहत छूट मिलती है।
चेक करें नियम और शर्त
एजुकेशन लोन के कई लाभ होने के बाद भी लोन का फायदा उठाने से पहले छात्रों को कुछ पहलुओं पर विचार करना चाहिए। लोन के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों लोन के ब्याज दर, रिपेमेंट से जुड़े नियम व शर्ते और संबंधित शुल्क या छिपे हुए शुल्क सहित नियमों और शर्तों को अच्छी तरह से समझना चाहिए।
इसके अलावा इस तरह के लोन के लिए आवेदन करने पर एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना और समय पर लोन चुकाना अहम है ताकि क्रेडिट हिस्ट्री पर कोई बुरा असर न पड़े।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
