Falguni Nayar जो ई-कॉमर्स ब्रांड नायका की फाउंडर और सीईओ है। उन्हें हुरुन इंडिया ने भारत की टॉप सेल्फ मेड वुमन उद्यमी घोषित किया है। हाल ही में आईडीएफसी फर्स्ट बैंकिंग और हुरुन इंडिया ने भारत के टॉप सेल्फ मेड उद्यमियों की लिस्ट जारी की थी। इस सूची में रिटेल चेन डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी पहले पायदान पर पहले स्थान पर हैं।
अहमदाबाद के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से फाल्गुनी ने पढ़ाई की है। इसके साथ ही फाल्गुनी ने कोटक महिंद्रा बैंक में कैपिटल इनवेस्टमेंट मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी काम किया लेकिन उन्हें कुछ अलग और बड़ा करने की जिद थी। उनकी यही जिद ने उन्हें अधिक वक्त तक नौकरी नहीं करने दी और वो बिजनेस में कूद पड़ी।

फाल्गुनी नायर ने वर्ष 2012 में एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स की शुरुआत की। फाल्गुनी ने पिछले 11 सालों में अपनी जिद, जूनुन और मेहनत के बल पर एक खास मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स की रिच लिस्ट 2023 की सूची में फाल्गुनी नायर लगभग 2.65 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 88वें स्थान पर हैं।
फाल्गुनी की बेहतर और ओहदे वाली नौकरी थी लेकिन वो काम से खुश नहीं थीं। वह कुछ बड़ा करना चाहती थीं। उनकी पहचान बनाने की इच्छा उन्हें कुछ नया करने को बार-बार उत्साहित कर रही थी लेकिन परेशान ये थी कि उनके पास अपना कारोबार शुरू करने के लिए कारोबार नहीं था और न ही संसाधन था।
उनकी फैमिली इतनी पैसे वाली नहीं थी कि उनकी सहायता कर सकें लेकिन उनको कुछ करना तो था। आखिरकार उन्होंने वर्ष 2012 में एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के बैनर तले नायका डॉट कॉम की शुरुआत कर दी।
उन्होंने उस फील्ड में अपना कदम रखा जहां काफी प्रतिस्पर्धा थी। उन्होंने प्रतिस्पर्धा वाले बिजनेस में कुछ नया कर अपने को स्थापित करने के लिए संघर्ष शुरू कर दिया। फिर फाल्गुनी की मेहनत रंग लाई और मार्च 2020 में नायका ने यूनिकॉर्न का तमगा हासिल कर लिया।
फाल्गुनी की कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स का मार्केट कैप अब करीब 56 हजार 100 करोड़ रु हो चुका है। वर्ष 2021 में कंपनी को स्टॉक मार्केट में लिस्ट कराया गया था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला था।
यह भी पढ़ें: जीरो बैलेंस पर भी मिल जाएंगे 10,000 रु, जानिए कैसे
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications