PM Jan Dhan Yojana : व्यक्ति को कभी न कभी अचानक इमरजेंसी में पैसे की जरुरत पड़ ही जाती है। ऐसे में उस समय सरकार की एक योजना उसके बहुत काम में आ सकती है। सरकार की उस योजना का नाम पीएम जन धन योजना है। सरकार की इस योजना के कई फायदे है। अगर आप इमरजेंसी में कहीं फस गए है और आपको पैसे की जरूरत है तो फिर आप सरकार की इस योजना के अंतर्गत 10 हजार रु का लोन ले सकते हैं।
आपको इस योजना में बैंक खाता खुलवाने में कई तरह की सुविधा मिलती है। जैसे एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, चेक बुक, पासबुक आदि। इसके साथ ही उन्हें ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है। ऐसे में अगर आपके सेविंग अकाउंट में पैसे नहीं है तो आप लोन भी ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत जीरो बैलेंस अकाउंट खोले जाते हैं और अगर आपके खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं है तो भी आपको इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आपको इसमें इंश्योरेन्स की सुविधा भी मिलती है साथ ही ये करोड़ो लोगों को बीमा, पेंशन और सेविंग जैसे लाभ देने में सहायता करता है।
जानिए कैसे मिलेंगे 10,000 रु
इस योजना के तहत बचत खाता खोलने पर अगर आपके खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं है तो आप 10 हजार रु तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए आपका जनधन खाता 6 महीने पुराना होना चाहिए।
खाता 6 महीने पुराना नहीं होने पर सिर्फ 2 हजार रु ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। इसके लिए आपकी अधिकतम आयु 65 साल तक हो सकती है। आपको इसमें बिना कागजात के लोन मिल जाता है और मामूली ब्याज का भुगतान करना पड़ता है।
ऐसे खुलवाएं खाता
इस खाता को खुलवाने के लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही आपकी न्यूनतम आयु 10 साल होनी चाहिए इतना ही नहीं इसके साथ ही आप अपने पुराने बचत खाते के भी जन धन खाते में बदलवा सकते हैं।
जानिए क्या मिलती है सुविधाएं
आपको इसमें जीरो बैलेंस होने पर भी 10 हजार रु तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही खाता खुलवाने के तुरंत बाद 2 हजार रु तक ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही रूपे एटीएम कार्ड, दुर्घटना बीमा कवर, लाइफ कवर और जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
यह भी पढ़ें: Credit Card पर लगते है कई तरह के चार्जेस, जानिए
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा



Click it and Unblock the Notifications