Mutual Fund Compounding: म्युचुअल फंड में पैसे लगाे से लोग अक्सर कतराते हैं, क्योंकि उन्हें इसके बारे में सही आईडिया नहीं होता है। लेकिन अगर एक्सपर्ट की सलाह लेकर आप इनमें निवेश करते हैं, तो 10 साल के अंदर 2 गुना से ज्यादा मुनाफा भी कमा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप लंबे समय के लिए म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आपको कंपाउंडिंग का बेहतरीन फायदा मिलता है। ऐसे में अगर आपको सिर्फ 1 फीसदी ज्यादा रिटर्न मिल रहा है, तो भी आप जबरद्त मुनाफा कमा सकते हैं।
दरअसल म्युचुअल फंड आज निवेश का काफी आसान और सरल तरीका बन चुका है। आप किसी सर्टिफाइड ऑर्गेनाइजेशन या फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग एप के जरिए म्यूचुअल फंड में आसानी से इन्वेस्ट कर सकते हैं। इन्हें सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए असान किस्तों में भी भरा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि म्युचुअल फंड में जितने लंबे समय तक रेगुलर सेविंग की जाती है, फायदा होने के मौके उतने ही ज्यादा बढ़ जाते हैं। अगर आप अगले 10 साल के लिए 10 लाख रुपए का निवेश करते हैं, तो सिर्फ 1 फीसदी का रिटर्न बढ़ने से आपका बंपर फायदा हो सकता है।

आइए जानते हैं कि अलग-अलग औसतन सालाना रिटर्न पर किसी स्कीम में 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश, 10 साल के समय में आपको कितना जबरदस्त फायदा दे सकता है। इसे आप खुद भी ईएमआई कैलकुलेटर के जरिए निकाल सकते हैं।
अगर सालाना रिटर्न करीब 8 फीसदी क है और आपने 10 साल के लिए 10 लाख रुपए की एकमुश्त राशि का निवेश किया है, तो म्युचुअल फंड कैलकुलेटर के अनुसार आपको मैच्योरिटी के बाद करीब 21,58,000 से ज्यादा का फायदा हो सकता है। यानी 10 साल में आपको दो गुना से ज्यादा फायदा मिल सकता है।
वहीं अगर आपकी स्कीम का सालाना रिटर्न और ज्यादा है, तो आप बड़ी आसानी से इससे भी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
अगर आपको इसी निवेश प्लान पर 9 फीसदी तक का रिटर्न मिल हा है, तो 10 साल में 10 लाख रुपए की एकमुश्त राशि के निवेश से आपको करीब 23,67000 रुपए या उससे भी ज्यादा मिल सकते हैं। वहीं 10 फीसदी का सालाना औसत रिटर्न मैच्योरिटी पर आपको 25,93742 रुपए तक का फंड दे सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करने पर हमेशा ही कम्पाउंडिंग का फायदा निवेशकों को मिलता है। आप चाहे एकमुश्त निवेश कर रहे हैं, या फिर एसआईपी के जरिए पैसे लगा रहे हैं, कई ऐसी म्युचुअल फंड स्कीम हैं, जो आपको 1 साल में 7 फीसदी से 12 फीसदी तक का औसत सालाना रिटर्न दे सकती हैं। माना जाता है कि म्यूचुअल फंड में निवेश जितना जल्दी शुरू किया जाए, उतना ही ज्यादा फायदा निवेशकों को हो सकता है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं म्युचुअल फंड इन्वेस्टमेंट में भी मार्केट रिस्क शामिल होता है, इसलिए किसी भी मुनाफे की गारंटी नहीं दी जा सकती है। इसी वजह से आपको म्युचुअल फंड्स में पैसे इन्वेस्ट करने से पहले किसी एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए। निवेशक को अपने इनकम, रिस्क प्रोफाइल और गोल को देखकर अपने हिसाब से बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान चुनना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Life certificate हो गया जमा, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications