Life Certificate: नवंबर में पेंशनर्स और बैंकों, डाकघरों सहित अपने पेंशन-डिसबर्सिग अथॉरिटीज को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। अगर पेंशनर्स बिना परेशानी के अपनी पेंशन को लेना चाहते है तो फिर उन्हें वक्त पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना बेहद जरूरी होता है।
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशनर्स के पास 2 ऑप्शन है। पेंशनर्स या तो व्यक्तिगत रूप से अपने पेंशन-डिसबर्सिग अथॉरिटीज के पास जा सकते हैं या इसे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की तारीख से 12 महीने के लिए वैलिड होता है। जिन लोगों ने अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिए हैं, उनको अपना स्टेटस चेक करना काफी जरूरी है ताकि पता चले कि आपका सर्टिफिकेट जमा हुआ है या फिर नहीं जमा हुआ है।
जानिए कैसे करें लाइफ सर्टिफिकेट का स्टेटस
जब आप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सफलता पूर्वक समिट कर देते है। इसके बाद यूजर्स को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त होगा। आपको जो एसएमएस प्राप्त होगा। इसमें जीवन प्रमाण पत्र आईडी डिटेल शामिल होगी।
प्रोसेस पूरी होने के बाद पेंशन भोगी स्क्रीन पर प्रमाण आईडी भी पा सकते हैं। जब आईडी जनरेट हो जाती है। इसका बाद यूजर्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजेक्ट क्यों हो सकता है
इस बात का ध्यान रखना काफी अधिक है कि यदि डीएलसी जनरेशन प्रक्रिया के दौरान गलत जानकारी दी जाती है तो फिर आपका लाइफ सर्टिफिकेट को रिजेक्ट किया जा सकता है।
इसको की करने के लिए सभी जानकारी और बायोमेट्रिक्स सटीक होने को सुनिश्चित करके एक नया जीवन प्रमाण तैयार करने की के लिए कहा गया है।
जानिए क्या करें
अगर फिर भी आपकी परेशान का समाधान नहीं निकलता है यो फिर पेंशनर्स पेंशन डिसबर्सिंग एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। जरूरी बात ये है कि पेंशनभोगियों को बैंक, डाकघर या पीडीए को डीएलसी जमा करने की जरूरत नहीं है। उन्हें खुद ही प्रमाणपत्र डिजिटल रूप से इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध हो जाएगा।
किसी भी परेशानी के मामले में जैसे डीएलसी का न बनना या पीडीए द्वारा रिजेक्ट, पेंशनर्स संबंधित पीडीए के पास शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।
इसके अलावा बैंकों से या आई पी पी एस सर्विस संबंधी मुद्दों के लिए वे संबंधित वेबसाइट्स पर डिटेल में निर्देश और कॉन्टैक्ट की जानकारी पा सकते हैं।
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट क्या होता है
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट पेंशन भोगियों के लिए ये एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल सेवा के तौर पर कार्य करता है।
बता दें कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के पेंशनर्स जिनकी पेंशन वितरण एजेंसी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए लाइव है वो सुविधा का फायदा उठा सकते है और पेंशन ले सकते हैं।
जिन लोगों को पेंशन मिली है उनका आधार और बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करके डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को बनाया जाता है। अगर हम इस सर्टिफिकेट के फायदे की बात करें तो फिर पेंशन भोगी घर बैठे ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को एंड्रॉइड फोन के माध्यम इसे बैंक में जमा करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea: ये बिजनेस साल भर कराएगा तगड़ी कमाई, ऐसे करें शुरू
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
