Reliance price target: कल यानी 10 जुलाई को रिलायंस का शेयर भारी तेजी के साथ बंद हुआ था। ऐसे में अब सभी के मन में यह जानने की इच्छा है कि क्या रिलायंस का शेयर आज भी भारी कमाई कराएगा। अगर कल जैसी तेजी आज भी जारी रही तो हो सकता है कि रिलायंस का शेयर आज अपना नया ऑल टाइम हाई बना दे।
जहां तक कल रिलायंस के शेयर की बात है तो यह एनएसई पर 2,735.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इसमें करीब 4 फीसदी यानी 101.45 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी।

कल रिलायंस के शेयर ने 2,675.00 रुपये का न्यूनतम स्तर और 2,756.00 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था। वहीं अगर देखा जाए तो रिलायंस के शेयर ने बीते एक साल में जहां 2,180.00 रुपये का न्यूनतम का स्तर बनायाा था, वहीं 2,817.35 रुपये काउच्चतम का स्तर बनाया है।
अगर रिलायंस के रेट पर नजर डाली जाए तो अब सभी के मन में है क्या रिलायंस का शेयर आज अपना एक साल का नया ऑलटाइम हाई बना पाएगा। वैसे जानकारों को ऐसी ही उम्मीद है।
रिलायंस के शेयर में यह तेजी रिलायंस से अलग होकर एक नई कंपनी बनने की खबर से आई है। रिलायंस अपना वित्तीय कारोबार जियो फाइनेंशियल के नाम से करेगी। यह कपंनी अलग से लिस्ट कराए जाएगी। इस कंपनी का आईपीओ नहीं आएगा।
रिलायंस अपने सभी शेयर धारकों को जियो फाइनेंशियल के शेयर फ्री में देगी। हर रिलायंस के एक शेयर के बदले में जियो फाइनेंशियल का एक शेयर फ्री में दिया जाएगा। इसके लिए कट ऑफ डेट 20 जुलाई 2023 का ऐलान कर दिया गया है।
इसका मतलब है कि रिलायंस के जिन शेयर धारकों के पास 20 जुलाई 2023 को जितने भी शेयर होंगे, उतने जियो फाइनेंशियल के शेयर उनको फ्री में दिए जाएंगे। यही कारण है कि अचानक रिलायंस के शेयरों की मांग बढ़ गई है।
जानिए किस ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस के लिए क्या टारगेट प्राइस दिया
- मोतीलाल ओसवल ने 2825 रुपये का टारगेट दिया है
- यूएसबी ने 3000 रुपये का टारगेट दिया है
- जेपी मोर्गन ने 2960 रुपये का टारगेट दिया है
- आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 2850 रुपये का टारगेट दिया है
यह भी पढ़ें: Post Office RD: 600 रु की आरडी से तैयार करें 1 लाख का फंड
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
