Post Office RD Scheme:- अगर आपको लगता है कि छोटी छोटी रकम जमा करके बड़ा फंड तैयार नहीं हो सकता है, तो यह गलत है। यह काम काफी आसानी से हो सकता है। आइये इसे जानते हैं कैसे हो सकता है।
देश में पोस्ट ऑफिस की पहुंच गांव गांव तक है। ऐसे में अगर पोस्ट ऑफिस की आरडी का फायदा उठाया जाए तो आसानी से 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर 600 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए तो आराम से 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस में 5 साल के लिए ही आरडी होती है। लेकिन इसे आप बाद में 5-5 साल के लिए कितने भी बार बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर 600 रुपये की आरडी शुरू की जाएगी तो 5 साल में 42,593 रुपये का फंड तैयार होगा।
वहीं अगर इस आरडी को अगर 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 1.01 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर आपकी तरफ से जमा पैसा होगा 72,000 रुपये। और ब्याज के रूप में मिलेगा 29,388 रुपये।
इस प्रकार से आसानी से छोटी छोटी रकम हर माह जमा करके 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस आरडी में आप न्यूनतम 100 रुपये से जमा शुरू किया जा सकता है। हालांकि अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप जितना पैसा चाहें इसमें जमा कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की आरडी पर इस वक्त 6.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। लेकिन यहां पर एक बात ध्यान रखने की इन ब्याज दरों की समीक्षा हर 3 माह पर होती है। लेकिन एक बार जिस ब्याज दर पर आपकी आरडी शुरू होगी, वह आरडी पूरी होने तक मिलता रहेगा। आरडी में जमा पर ब्याज की गणना हर महीने के अंत में मौजूद बैलेंस पर होती है।
पोस्ट ऑफिस आरडी में एक बड़ी सुविधा एडवांस किस्त जमा की मिलती है। आप एक बार में कम से कम 6 महीनों की एडवांस किस्त जमा करनी होगी। एक साथ 6 महीने की एडवांस किस्त जमा करने पर हर 100 रुपये पर 10 रुपये की छूट मिलती है। जबकि एक साथ 1 साल की किस्त एडवांस जमा करने पर हर 100 रुपये पर 40 रुपये की छूट मिलती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
