त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। 23 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 309 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 51233 रुपये पर बंद हुआ।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। 23 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 309 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 51233 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के हाजिर भाव में सुबह 699 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी, बीते कल 62545 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। Gold : नौवीं पूजा के दिन खरीदें 6 हजार रु से कम में गोल्ड क्वाइन और पेंडेंट ये भी पढ़ें

इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव लगातार उपर-नीचे गिर रहे हैं। इन पांच कारोबारी दिनों में सोना उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। इस सप्ताह 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 194 रुपये की तेजी देखी गई वहीं चांदी का 464 रुपये की बढ़तरी हुई, लेकिन इसके बाद भी अभी सोना-चांदी का भाव सस्ता चल रहा है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी सस्ता चल रहा है।
जानिए बीते सप्ताह कितना महंगा हुआ सोना
19 अक्टूबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 134 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51039 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी का भाव 1,922 रुपये की बढ़ोतरी आई। अभी सर्राफा बाजार में चांदी का रेट 62081 रुपये पर चल रहा है।
20 अक्टूबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना कैरेट गोल्ड 210 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 50813 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 918 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 61622 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।।
21 अक्टूबर को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 246 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 51222 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी 611 रुपये महंगी होकर 63,089 के स्तर पर खुली। सोना गिरने के बाद संभला गया वहीं चांदी में भी चमक लौटी है।
22 अक्टूबर को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा में 24 कैरेट सोना 54 रुपये गिरकर 51312 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 543 रुपये सस्ती होकर 62720 रुपये पर खुला।
23 अक्टूबर को शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 309 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 51041 रुपये के स्तर पर खुला और थोड़ा सुधार के साथ 51233 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में सुबह 699 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बाद में यह 234 रुपये गिरकर 62545 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
अगस्त में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड गोल्ड
बीते कुछ महीनों की बात करें तो सर्राफा बाजारों में 7 अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। चांदी इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
2007 में सोना 9000 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास था
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि हाल के दिनों में सोने का भाव ऊंचाई से गिरकर 51,000 रुपये के दायरे में आया है, जबकि चांदी 62,000 रुपये के दायरे में आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनमें उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है। वहीं केडिया कैपिटल के डायरेक्टर और रिसर्च हेड अजय केडिया कहते हैं कि 2007 में सोना 9 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास था, जो 2016 में 31 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। यानी नौ साल में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी। यह भी समझना होगा कि जब-जब ब्याज दरें घटती हैं, तब सोने में निवेश बढ़ता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications