नयी दिल्ली। Xiaomi को स्मार्टफोन के मामले में अकसर बजट किंग कहा जाता है, जो कम कीमत में शानदार फीचर वाले स्मार्टफोन लॉन्च करती रही है। इसी वजह से शायद कोई यह उम्मीद न करे कि Xiaomi भारत में करीब 2.5 लाख रुपये कीमत वाला स्मार्टफोन पेश कर सकती है। लेकिन एक नए बदलाव में कंपनी ने Mi Mix Alpha का प्रदर्शन किया है, जो Xiaomi का अगला ग्राउंडब्रेकिंग स्मार्टफोन है। एमआई मिक्स अल्फा अभी एक कंसेप्ट फोन है, जिसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू किया जायेगा। यानी कंपनी ने अभी सिर्फ इसे बतौर कंसेप्ट लोगों के सामने रखा है, मगर इसका बड़े लेवल पर कारोबारी उत्पादन शुरू नहीं किया है। इसके अलावा अगर इस डिवाइस को भारत में लॉन्च किया जाता है तो Xiaomi का कहना है कि इसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये हो सकती है।
बेहद शानदार डिस्प्ले वाला एमआई मिक्स अल्फा
एमआई मिक्स अल्फा एक ऐसा स्मार्टफोन है, जो पूरी तरह से डिस्प्ले पर फोकस्ड है। स्मार्टफोन की डिस्प्ले के चारों ओर एक फ्लेक्सिबल रैप किया गया है और तकनीकी नियंत्रण के कारण 108 मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर और एंटीना रखने के लिए पीछे एक सिरेमिक स्ट्रिप है। इसमें OLED डिस्प्ले है, जबकि 108 मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन में 1स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 80 फीसदी है, जो किसी भी स्मार्टफोन में सबसे अधिक है। कंपनी ने इस फोन के लिए अपनी वेबसाइट पर mi.com पर प्रोडक्ट पेज बना दिया है। मगर Xiaomi ने इसकी लॉन्च की तारीख के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
नहीं है कोई सेल्फी कैमरा
इसकी डिस्प्ले 7.92 इंच की है, जो फोन की बैकसाइड तक जाती है जहां ये वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल से मिलती है। एमआई मिक्स अल्फा में टाइटेनियम एलॉय फ्रेम है, जिसमें सैफायर ग्लास द्वारा कवर की गयी सिरेमिक बैक स्ट्रिप है। खास बात यह है कि इतने महंगे फोन में कोई सेल्फी कैमरा नहीं है। सेल्फी लेने के लिए आपको बस स्मार्टफोन को टर्न करना है और 108 मेगापिक्सेल का कैमरा आपके सामने होगा। एमआई मिक्स अल्फा एक सुपरफास्ट फोन होगा, क्योंकि 12 जीबी रैम वाला ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर द्वारा संचालित है।
512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
एमआई मिक्स अल्फा में 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। एमआई मिक्स अल्फा में पावर बटन के अलावा कोई फिजिकल बटन नहीं हैं। एमआई मिक्स अल्फा 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट संभव नहीं है। फोन पर कोई इयरपीस नहीं है। एमआई मिक्स में साउंड के लिए डिस्प्ले अकाउस्टिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि Xiaomi ने साफ किया है कि फिलहाल कंपनी की भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना नहीं है। मगर लॉन्च होने पर इसकी कीमत 2-2.5 लाख रुपये होगी।
यह भी पढ़ें - 8 जीबी रैम वाला Oppo F15 लॉन्च, खरीदने पर मिलेगा 2000 रु का कैशबैक
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
