Thailand Tour Package: अगर आप इस बार नए साल पर विदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आईआरसीटीसी थाईलैंड का बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है जिससे आप काफी कम कीमत में अपनी ट्रिप प्लान कर पाएंगे। यहां पर हम आपको इस पूरी ट्रिप की प्राइस और कहां से ट्रिप प्लान कर सकते हैं, इन सब बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बताते चले कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) बजट में थाईलैंड का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
आपको बताते चलें कि थाईलैंड ने भारत में वीजा फ्री एंट्री दे दी है, इस वजह से यह टूरिस्ट के लिए एक बेहतर स्पॉट बन चुका है और अब तो यहां जाना भी काफी आसान हो गया है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ या किसी फैमिली मेंबर के साथ थाईलैंज में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

कौन-कौन से खर्च हैं शामिल
यह एक कंप्लीट टूर पैकेज है, जिसमें फ्लाइट होटल और खाने के सभी एक्सपेंस शामिल किए गए हैं। इसमें एक बस सर्विस भी दी जा रही है, जिसकी मदद से आप थाईलैंड के लोकल एरिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कितने दिन का है पैकेज
आपको बताते चलें कि इस टूर पैकेज के तहत आने वाली यह पूरी ट्रिप 4 रात और 5 दिन की है। इस ट्रिप में आपको थाईलैंड के अलावा बैंकॉक और पटाया घूमने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपको एक टूर गाइड भी दिया जाएगा जो आपको वहां की संस्कृति, घूमने की जरूरी स्थल और विशेषताओं के बारे में यात्रा के दौरान जानकारी देता रहेगा।
पहले से नहीं लेकर जाना होगा वीजा
थाईलैंड में भारतीयों को वीजा और अराइवल मिलता है। आपको पहले से वीजा बनवाकर लेकर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। जब आप एयरपोर्ट पहुंचते हैं, तो आपको फीस देनी होती है, जिसके बाद पासपोर्ट चेक करके वीजा दे दिया जाता है।
इन शहरों से मिलेगी थाइलैंड के लिए फ्लाइट
बताते चलें कि आप मुंबई से और लखनऊ से थाईलैंड का टूर पैकेज ले सकते हैं। इन दोनों शहरों से थाईलैंड के टूर पैकेज में थोड़ा सा प्राइस डिफरेंस जरूर आता है।
मुंबई से लगेंगे कितने पैसे
मुंबई से भी थाईलैंड का टूर पैकेज मिल रहा है। आईआरसीटीसी पर मौजूद जानकारी के अनुसार अगर आप एक व्यक्ति का थाईलैंड टूर पैकेज आप ले रहे हैं, तो आपको 67300 का खर्च आएगा। इसके अलावा अगर आप एक साथ दो लोगों का टिकट करते हैं, तो आपका खर्च काफी कम हो जाएगा और आपको एक इंसान के लिए सिर्फ 58,900 देने होंगे। आपको यह सभी जानकारी आईआरसीटीसी की ऑफिशियल टूरिज्म वेबसाइट पर मिल जाएगी।
लखनऊ से भी मिल रहा के किफायती ऑफर
अगर आप लखनऊ से थाईलैंड का यह टूर प्लान कर रहे हैं, तो भी यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अगर आप एक साथ तीन लोगों का टूर पैकेज लेते हैं, तो प्रति व्यक्ति आपको 48,700 देने होंगे। अगर एक इंसान इस टूर पैकेज को ले रहा है तो उसे 67,300 रुपए देना पड़ेगा। वहीं अगर एक साथ 2 लोग घूमने जा रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति का खर्च मात्र 58900 रुपए आएगा।
यह भी पढ़ें: RBI Monetary Policy: Budget से पहले Repo rate पर बड़ा फैसला, जानिए आम आदमियों के फायदे
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications